- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
फॉक्स स्टार हिंदी की कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म ‘लूटकेस’ 31 जुलाई को होगी रिलीज़!
फॉक्स स्टार हिंदी का अगला वेंचर “लूटकेस” जिसकी हाल ही में ओटीटी पर रिलीज करने की पुष्टि की गई थी, आखिरकार उसकी रिलीज तारीख सामने आ गयी है। फिल्म के ट्रेलर को इसकी विचित्र और असामान्य कहानी के लिए बहुत सराहना मिली है और अब यह फिल्म अब 31 जुलाई, 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है।
फिल्म को लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर एक प्रत्यक्ष ओटीटी रिलीज़ के रूप में जारी किया जाएगा।
उसी की पुष्टि करते हुए, फॉक्स स्टार हिंदी ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा,”Iss bag mein kuch kaala hai! Kya yeh kisi ki kismat badalne wala hai? Watch #Lootcase releasing on 31st July.”
लुटकेस एक मध्यम आयु वर्ग के पारिवारिक व्यक्ति के बारे में एक हँसी से भरपूर फ़िल्म है जिसे एक पैसों से भरा सूटकेस मिल जाता है।
कुणाल केमू, रसिका दुगल, रणवीर शौरी, विजय राज और गजराज राव द्वारा अभिनीत, फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है व राजेश कृष्णन और कपिल सावंत द्वारा लिखित है।


