- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फ्रेयर एनर्जी ने क्रांतिकारी एप सनप्रो+ की लॉन्च, इसकी सहायता से एक बटन दबाकर ग्राहक सोलर की कर सकेंगे खोज और खरीदारी
हैदराबाद। प्रौद्योगिकी क्षमता से लैस अग्रणी सोलर कंपनी फ्रेयर एनर्जी प्रा. लि. ने आज सनप्रो+ मोबाइल एप के लॉन्च की घोषणा की है। इसके द्वारा घरों के मालिक और व्यवसाय सरलता से सोलर को अपना सकेंगे।
सनप्रो+ का उपयोग कर ग्राहक स्वयं सोलर की जानकारी ले सकेंगे, सिस्टम ऑर्डर कर सकेंगे, इंस्टालेशन को ट्रैक कर सकेंगे और सिस्टम परफॉर्मेंस की निगरानी रख सकेंगे।
आज कई व्यवसाय और घरों के मालिक बिजली के बड़े-बड़े बिल भर रहे हैं। 25 साल तक निर्बाध चलने वाले सोलर रूफटॉप सिस्टम में निवेश करने से ग्रिड पावर पर निर्भरता कम होती है और बिजली के बिल में भी 90 प्रतिशत तक कमी आ जाती है।
सोलर के लाभ सभी जानते हैं, लेकिन उसे अपनाना हमेशा ग्राहकों के लिये सरल नहीं रहा है। कई ग्राहक निर्णय लेने में मदद के लिये सटीक और संबद्ध जानकारी उपलब्ध न होने के कारण सोलर की खरीदारी को टाल देते हैं। पारदर्शिता की कमी, छुपे हुए खर्च और बिक्री के बाद अच्छी सर्विस का न होना अन्य बाधाएं हैं, जो नियमित रूप से ग्राहकों के सामने होती हैं।
अंततः सोलर सिस्टम लेने के लिये ग्राहकों को 3-4 अलग-अलग पक्षों के साथ डीलिंग करनी पड़ती है। इन कारणों से ग्राहक अनुभव अच्छा नहीं रहता है और रूफटॉप सोलर को अपनाने की गति धीमी पड़ जाती है।
सोलर में रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति सनप्रो+ एप को डाउनलोड कर सकता है, कीमत की कोटेशन ले सकता है, आॅर्डर दे सकता है, सिस्टम इंस्टालेशन को ट्रैक कर सकता है और सिस्टम परफाॅर्मेंस पर नजर रख सकता है। एआई वाली टेक्नोलाॅजी सुनिश्चित करती है कि यूजर्स को उनकी जरूरतों के अनुसार संबद्ध और विशिष्ट जानकारी मिले। इसके अलावा, चैट फीचर के माध्यम से सनबोट तुरंत सवालों के जवाब देता है।
इंस्टालेशन के बाद ग्राहकों को उपयोगी नोटिफिकेशन भी मिलते हैं, जैसे सोनल पैनल्स को कब साफ करें, कितनी बिजली उत्पन्न हुई, और कितनी बचत हुई। सनप्रो+ में सिस्टम से सम्बंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध हैं, जैसे पर्चेस आॅर्डर, वारंटी सर्टिफिकेट्स, वर्क कम्पलीशन रिपोर्ट्स, आदि, ताकि ग्राहक को सोलर सिस्टम के जीवनकाल तक सारी जरूरी जानकारी मिले।
इस अवसर पर फ्रेयर एनर्जी प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ मारदा ने कहा, ‘‘फ्रेयर में हम मानते हैं कि ग्रिड या डीजल से उत्पन्न होने वाली बिजली का उपयोग करने वाला कोई भी व्यक्ति सोलर को अपना सकता है और इस ग्रीन एनर्जी मूवमेन्ट का हिस्सा बन सकता है।
सनप्रो+ एप के साथ हम सोलर सिस्टम लेने वाले ग्राहक के अनुभव के संदर्भ में एक मापदंड स्थापित करना चाहते हैं। सनप्रो+ भरोसे के साथ सोलर अपनाने और लक्ष्य पूरे करने में ग्राहकों की मदद करता है, जैसे बिजली बिल में बचत बढ़ाना, बिजली के स्वच्छ स्रोत को अपनाना, आदि।’’
सनप्रो+ एप को फ्रेयर एनर्जी के देशव्यापी बिक्री एवं इंस्टालेशन नेटवर्क का सहयोग प्राप्त है, जो ग्राहकों को सोलर का बाधारहित अनुभव और धन का महत्व प्रदान करता है।


