- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
फ्रेर एनर्जी का अनोखा एक्सपीरियेंस सेंटर: भारत में रूफटॉप सोलर के परिदृश्य को बदलने की तैयारी
नए रिटेल अनुभव के साथ सोलर ऊर्जा की सुलभता में बदलाव की शुरुआत करीमनगर से हो रही है। जल्द ही यह पहल विजयवाड़ा, विशाखापटनम, और अन्य शहरों में भी पहुंचने वाली है, जिससे सोलर ऊर्जा को और आसान और किफायती बनाया जाएगा।
हैदराबाद, सितंबर, 2024: भारत की प्रमुख रूफटॉप सोलर कंपनी फ्रेर एनर्जी ने घोषणा की है कि वह अगले दो वर्षों में अपने परिचालन वाले सभी शहरों में एक्सपीरियेंस सेंटर खोलने की योजना बना रही है। कंपनी ने करीमनगर में अपना पहला एक्सपीरियेंस सेंटर लॉन्च किया है, और अगले महीने विजयवाड़ा और विशाखापटनम में दो और सेंटर खोले जाएंगे। फ्रेर एनर्जी के ये सेंटर घरों और छोटे व्यवसायों को सोलर अपनाने में मदद करेंगे, जिससे सोलर ऊर्जा को और सुलभ बनाया जा सकेगा। यह पहल पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और एमएनआरई के सोलर ऊर्जा लक्ष्यों के अनुरूप है, और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पूरे भारत में सोलर एक्सपीरियेंस सेंटर के नए मानक स्थापित करेगी।
सोलर एक्सपीरियेंस सेंटर में ग्राहक सोलर सिस्टम के हर हिस्से को देख और समझ सकेंगे, जैसे सोलर पैनल्स, इनवर्टर्स, और स्ट्रक्चर आदि। फ्रेर एनर्जी के इन सेंटर्स पर कई तरह के उत्पाद उपलब्ध होंगे, जैसे केएल मोनो पर्क और मोनो बाइफेशियल मॉड्यूल्स। इसके साथ, सोलर सिस्टम के लिए जरूरी कंपोनेंट्स भी होंगे, जैसे इनवर्टर्स, एसीडीबी/डीसीडीबी बॉक्सेस, अर्थिंग केबल्स, लाइटनिंग अरेस्टर्स, और गैल्वेनाइज्ड आयरन स्ट्रक्चर। यह सोलर एक्सपीरियेंस सेंटर फ्रेर एनर्जी ऐप के साथ काम करेगा, जहाँ ग्राहक तुरंत कीमतों का पता, लोन की तुरंत स्वीकृति, और इंस्टॉलेशन से लेकर सिस्टम के परफॉर्मेंस पर नजर रख सकते हैं। इसके अलावा, हर एक्सपीरियेंस सेंटर स्थानीय समुदाय के लिए बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी बनाएगा।
फ्रेर एनर्जी की सह-संस्थापिका और निदेशिका, सुश्री राधिका चौधरी ने कहा, “हमारी पहल उन ग्राहकों के लिए रास्ते खोलेगी जो रूफटॉप सोलर के बारे में कम जानते हैं या सिर्फ स्थानीय सेवा प्रदाताओं पर निर्भर रहते हैं, जो लंबे समय के निवेश के लिए हमेशा भरोसेमंद नहीं होते। सोलर एक्सपीरियेंस सेंटर से हम ग्राहकों के साथ गहरा संबंध बना पाएंगे और सोलर को अपनाने का फैसला उनके लिए आसान हो जाएगा। इससे भारत में रेसिडेंशियल रूफटॉप सोलर के क्षेत्र में एक नया बदलाव आएगा।”
फ्रेर एनर्जी के प्रबंध निदेशक, सौरभ मार्दा ने कहा, “यह सेंटर हमारे ब्रांड को मजबूत करते हुए ग्राहकों के बीच भरोसा और जागरूकता बढ़ाएगा। आने वाले महीनों में हम अपने परिचालन वाले हर शहर में ऐसा एक स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं। फ्रेर एनर्जी को खास बनाने वाली बात यह है कि हम देशभर के सभी ग्राहकों को समान अनुभव देना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य है कि सभी को उच्च गुणवत्ता वाले सोलर समाधान मिलें। हमें विश्वास है कि यह तरीका अलग है और इससे ज्यादा से ज्यादा लोग सोलर अपनाकर फ्रेर एनर्जी की वृद्धि में योगदान देंगे।”
फ्रेर एनर्जी ने अब तक 60 से अधिक मेगावाट का इंस्टालेशन किया है और उसका लक्ष्य है सौर समाधान के संपूर्ण परितंत्र द्वारा इस तरक्की को दोगुना करना। रिटेल में यह विस्तार भारत के लोगों और व्यवसायों को सूर्य की शक्ति का दोहन करने में समर्थ बनाने के लिये कंपनी के मिशन का अगला चरण है।


