- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
JSW MG मोटर इंडिया ने किया ‘बैटरी-एज़-ए-सर्विस’ (BaaS) का विस्तार, अब कॉमेट EV और ZS EV को भी मिलेगा इसका लाभ
यह एक बेहद खास प्रोग्राम है जो वाहन के रखरखाव की लागत को कम करता है, इसकी मदद से आप आसानी से EV लाइफस्टाइल को अपना सकते हैं
· MG कॉमेट EV: ₹4.99 लाख + बैटरी रेंटल @₹2.5/किमी. से शुरू
MG ZS EV: ₹13.99 Lakh + बैटरी रेंटल @₹4.5/किमी. से शुरू
· 3 साल बाद 60% का एश्योर्ड बायबैक
गुरुग्राम, सितंबर, 2024: JSW MG मोटर इंडिया भारत के पैसेंजर ईवी सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित कर रही है। अपनी इन्हीं कोशिशों के साथ कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किए गए BaaS प्रोग्राम का विस्तार किया है। अब कंपनी ने इस खास प्रोग्राम को कॉमेट EV और ZS EV मॉडल के लिए भी पेश किया है। कंपनी ने BaaS कॉन्सेप्ट को MG विंडसर के लॉन्च के साथ पेश किया गया था। कंपनी की इस पेशकश को ग्राहकों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। इस बेहद खास BaaS प्रोग्राम के तहत, ग्राहक अब स्ट्रीट-स्मार्ट कार – MG कॉमेट EV को ₹4.99 लाख + बैटरी रेंटल @₹2.5/किमी की शुरुआती कीमत पर घर ला सकते हैं, इसके साथ ही भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट SUV – MG ZS EV को ₹13.99 लाख + बैटरी रेंटल @₹4.5/किमी की शुरुआती कीमत पर घर ला सकते हैं।
इस प्रोग्राम में ग्राहकों को बैटरी उपयोग के लिए प्रति किलोमीटर का मामूली शुल्क देना होता है। इस प्रोग्राम के चलते ये लोकप्रिय EV कारें ग्राहकों की पहली पसंद बन रही हैं। BaaS प्रोग्राम के अलावा, ग्राहकों को कार खरीदने के तीन साल के बाद 60% बायबैक का भरोसा भी मिलता है। यह भरोसा ग्राहकों को कार खरीदने का एक सहज अनुभव प्रदान करता है।

इस शानदार ओनरशिप प्रोग्राम के बारे में बात करते हुए, JSW MG मोटर इंडिया के चीफ कॉमर्शियल ऑफीसर सतिंदर सिंह बाजवा ने कहा, “BaaS प्रोग्राम के साथ, हमने ग्राहकों के लिए आसान ओनरशिप के लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार किया है, इस प्रोग्राम की मदद से हमारे EV का खरीदना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। BaaS प्रोग्राम के साथ विंडसर को मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए, अब हम अपने लोकप्रिय EV मॉडल, कॉमेट और ZS को भी इस स्कीम में शामिल कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि यह खास ओनरशिप मॉडल देश में EV कारों की बिक्री में और तेजी लाएगा।”
BaaS प्रोग्राम को बजाज फिनसर्व, हीरो फिनकॉर्प, विद्युत और इकोफाई ऑटोवर्ट जैसे प्रमुख फाइनेंस पार्टनर्स के एक मजबूत नेटवर्क के साथ पेश किया गया है। यह रणनीतिक सहयोग देश भर के ग्राहकों का खरीदारी का एक आसान अनुभव प्रदान करेगा। इस प्रोग्राम की मदद से देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में बदलाव की प्रक्रिया और आसान हो जाएगी।
MG कॉमेट EV की बात करें तो यह कार अंदर से काफी विशाल है और बाहर से इसकी डिज़ाइन काफी कॉम्पैक्ट है। यह मुश्किल मोड़ों पर आपकी ड्राइविंग को आसान बनाती है। यह कार एक बार चार्ज करने पर 230 किमी की सर्टिफाइड रेंज प्रदान करता है। यह कार अपने 55 से अधिक i-SMART फीचर्स के साथ शहरी परिवहन की जरूरतों को पूरा करती है। MG ZS EV, भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट SUV है, जो एक सिंगल चार्ज पर 461 किमी की सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज के साथ 50.3 kWh बैटरी पैक प्रदान करती है।


