- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अदा शर्मा से लेकर आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और कियारा आडवाणी तक: वर्ष 2023 की महिला प्रधान प्रस्तुतियों ने दिल जीत लिया!
वर्ष 2023 में भारतीय फिल्म उद्योग आकर्षक कंटेंट का गवाह बना और बात जहां तक प्रदर्शन की है तो महिलाओं को दबदबा बनाते देखा गया। और अब यह बात गलत हो गई है की एक महिला पूरी तरह से अपने कंधों पर फिल्म नहीं चला सकती। वर्ष 2023 में, हमने काफी महिला अदाकाराओं को अपने बलबूते पर फिल्म को हिट बनाते हुए देखा। तो हम यहाँ आप के लिए लेके आए है ऐसे अभिनेत्रियों की सूची जिन्होंने इस बार अपने दम पर बॉक्स ऑफिस को हिल के रख दिया।
अदा शर्मा: बिना किसी संदेह के, इस सूची में पहला नाम होना चाहिए क्योंकि उनकी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ अब तक की ‘सर्वकालिक महिला कमाई वाली फिल्म’ बन गई है। अदा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा कमाई की। उनके प्रदर्शन को आलोचकों और दर्शकों द्वारा काफी हद तक सराहा गया था। अदा यह साबित करने में भी कामयाब रहीं कि आपके अंदर के चैंपियन को बाहर लाने के लिए अच्छी सामग्री की आवश्यकता होती है। उन्होंने जिस तरह से अपने किरदार को प्रस्तुत किया, वह लोगों को बार-बार इसे देखने के लिए थिएटर में खींच लिया। फिल्म में कोई बड़ा पुरुष नायक नहीं था। द केरल स्टोरी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एकमात्र महिला प्रधान फिल्म है।
आलिया भट्ट: यह साल आलिया के लिए भी बहुत अच्छा रहा और वह वास्तव में वह शहर की नई ‘रानी’ हैं आइए जानते है केसे। करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया वास्तव में शानदार प्रदर्शन किया। आलिया और रणवीर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रहे। उनसे जुड़ी एक खास बात कहे तो आलिया अब निर्मात्री भी बन गई हैं और अपने अगले उद्यम के लिए धर्मा प्रोडक्शंस के साथ सहयोग करेंगी।
दीपिका पादुकोन: हम कह सकते है की वर्ष 2023 काफी हद तक उनके लिए है, क्योंकि शाहरुख के साथ उनकी एक नहीं बल्कि दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रहीं। सबसे पहले, साल की शुरुआत में पठान से लेकर साल के पूरे होने तक जवान में उन्होंने शानदार प्रदर्शन के साथ दो हिट फिल्में अपने नाम कर ली।
करीना कपूर: हमारी प्यारी ‘बेबो’ लंबे समय से थ्रिलर/मिस्ट्री शैली में काम करना चाहती थीं और उन्हें सुजॉय घोष की फिल्म में परफेक्शन के साथ काम किया। इसमे उन्होंने एक बार फिर अपने आपक को साबित किया की वह शानदार प्रदर्शन देने में माहिर है। ओटीटी पर रिलीज़ हुई इस फिल्म में करीना ने अपने दम पर लोगों को लुभाया और शानदार व्यूज पाए एवं प्रशांशा प्राप्त की।
रानी मुखर्जी: आखिरी में हमें ‘बॉस लेडी’ यानी रानी मुखर्जी के बारे में बात करनी है। वह इस साल एक दिल दहला देने वाली कहानी के साथ बड़े पर्दे पर लौटीं और वह इस विभाग में काफी सफल रहीं। रानी को स्क्रीन पर देखना हमेशा आनंददायक रहा है और वह हमेशा अपने अभिनय में जादू का तत्व लाती हैं। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में उनके अभिनय को सभी ने सराहा।
साल 2023 की इस बेहतरीन अभिनेत्रियों की सूची पर आपके क्या विचार हैं? नीचे टिप्पणी अनुभाग में अपने विचार साझा करें और अधिक अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।


