- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कोर्ट से लेकर बोर्ड तक- इंदौर में एसएफए चैम्पियनशिप्स के पांचवें दिन बास्केटबॉल और चैस बने आकर्षण केन्द्र
टिप-ऑफ और चैकमेटः एसएफए चैम्पियनशिप 2023 में बास्केटबॉल और चैस में हुआ रोमांचक प्रदर्शन
इंदौर, 11 अक्टूबर, 2023: इंदौर में एसएफए चैम्पियनशिप्स 2023 के पांचवें दिन अंडर-14 और अंडार-16 ब्वॉयज़ एवं गर्ल्स कैटगरी में बास्केटबॉल लीग मैच आकर्षण केन्द्र बने। बास्केटबॉल के रोमांच के अलावा चैसबोर्ड ने भी दर्शकों को खूब लुभाया, ब्वॉयज़ ( अंडर -7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर -13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19) और गर्ल्स (अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17) ने विभिन्न कैटेगरी में बढ़चढ़ कर इस खेल में हिस्सा लिया। शहर के स्कूलों ने चैस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और आज इस मुकाबले के परिणामों के साथ चैम्पियनों की घोषणा की जाएगी। इतना ही नहीं! बैडमिंटन के पहले दिन, कुल 88 मैच निर्धारित किए गए हैं, वास्तव में एथलीट्स की बात करें तो यह बड़ी संख्या है।
चैम्पियनशिप्स को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि युवा एथलीट्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिले, वे अपने कौशल का उपयोग कर सर्वोच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। इंदौर में एसएफए चैम्पियनशिप्स के पांचवें दिन बड़ी संख्या में प्रतिस्पर्धाओं ने उत्साह को अपने चरम पर पहुंचा दिया। बास्केटबॉल लीग में इंदौर के स्कूलों से प्रतिभाशाली अंडर-14 और अंडर-16 ब्वॉयज़ एवं गर्ल्स ने जोश के साथ मुकाबला करते हुए अपने कौशल, टीम भावना एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। चैस में अंडर-17 मेल एथलीट्स में स्कूल सीका 78 से शौर्य चौधरी ने गोल्ड जीता; लोकमान्य विद्या निकेतन से दिव्यांश गोड़बोले ने सिल्वर जीता तथा सराफा विद्या निकेतन से मोहित शर्मा ने ब्रॉन्ज़ जीत।
एसएफए चैम्पियनशिप्स 2023 में मुकाबला ज़बरदस्त होता जा रहा है। सेंट अर्नोल्ड हायर सैकण्डरी स्कूल विभिन्न खेलों में शानदार परफोर्मेन्स के साथ अपनी बढ़त को बरक़रार रखे हुए हैं। इसके बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल, राउ दूसरे स्थान पर तथा एमरल्ड हाईट्स तीसरे स्थान पर है। इंदौर में खेलों के क्षेत्र में नंबर वन स्कूल की तलाश की यह यात्रा हर दिन के साथ रोमांचक होती चली जा रही है।
आज के परिणाम न सिर्फ चैम्पियन्स का जश्न मनाएंगे बल्कि सभी प्रतिभागियों को लर्निंग का बेजोड़ अनुभव भी प्रदान करेंगे; उन्हें अपनी सीमाओं के दायरे पार कर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगे। एसएफए चैम्पियनशिप्स 2023 खेलों को सभी के लिए सुलभ बनाकर तथा खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क को प्रोत्साहित कर युवा एथलीट्स को सशक्त बनाना जारी रखे हुए है।


