- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘डियर जिंदगी’ से लेकर ‘विक्रम वेधा’ तक: रोहित सराफ की 5 फिल्में जिन्हें आप मिस नहीं कर सकते!
नेशनल क्रश कहे जाने वाले एक्टर रोहित सराफ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए उन पांच परफॉरमेंस पर नजर डालें, जिन्होंने दर्शकों को छोटे और बड़े स्क्रीन पर अपनी वर्सेटिलिटी का प्रदर्शन करते हुए, उन्हें एक लॉयल फैन फॉलोइंग दिलाई है।

मिसमैच्ड 1 और 2: नेटफ्लिक्स सीरीज़ “मिसमैच्ड” में, रोहित सराफ ने ऋषि सिंह शेखावत की भूमिका निभाई है, जो एक आकर्षक और प्यारा किरदार है। रिश्तों की गुत्थी को सुलझाने वाले युवक के उनके किरदार को बहुत प्रशंसा मिली। रोहित और उनकी को-स्टार प्राजक्ता कोली के बीच की केमिस्ट्री एक आकर्षण थी, जिसने “मिसमैच्ड” को एक शानदार सीरीज़ बना दी, जिसे दर्शकों ने पसंद किया।
लूडो: एंथोलॉजी फिल्म “लूडो” में रोहित सराफ के राहुल अवस्थी के किरदार ने कई जॉनर को नेविगेट करने में उनके टैलेंट का प्रदर्शन किया। शॉपिंग मॉल में काम करने वाला एक बेघर लड़का राहुल को कैश से भरा एक सूटकेस मिलता है, जिससे एक दिलचस्प कहानी सामने आती है। मलयालम अभिनेत्री पियरले माने के साथ रोहित की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को सराहा गया।
स्काई इज पिंक: इमोशनल ड्रामा “द स्काई इज पिंक” में रोहित सराफ ने ज़ायरा वसीम के किरदार के ऑनस्क्रीन भाई ईशान चौधरी की भूमिका निभाई। सपोर्टिव भाई और बेटे की भूमिका निभाते हुए, रोहित के किरदार ने एक स्थायी प्रभाव छोड़ा, जिसने फिल्म की कहानी कहने में अपना योगदान दिया।
विक्रम वेधा: रोहित सराफ ने तमिल क्राइम थ्रिलर “विक्रम वेधा” के हिंदी वर्जन में वेधा के छोटे भाई शतक की भूमिका निभाई। पुष्कर-गायत्री के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की भी मौजूदगी है। कहानी में मासूमियत की परत जोड़ते हुए रोहित के किरदार की काफी सराहना की गई।
डियर जिंदगी: साल 2016 की फिल्म “डियर जिंदगी” में, रोहित सराफ ने किड्डो के रूप में अपनी शुरुआत की, जो कि आलिया भट्ट द्वारा अभिनीत कायरा का सपोर्टिव भाई है। गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित फिल्म, कायरा की पर्सनल और प्रोफेशनल चुनौतियों को दर्शाती है, जिसमें किड्स अपनी बहन को सपोर्ट करता है। अपनी डेब्यू फिल्म होने और आलिया भट्ट और शाहरुख खान जैसे को-स्टार्स के साथ स्क्रीन साझा करने के बावजूद, रोहित ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी।
अब एक्टर “मिडमैच्ड 3” और “इश्क विश्क रिबाउंड” की तैयारियों में व्यस्त हैं, जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।


