- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मौनी रॉय से लेकर कृति सेनन तक: बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस, जो प्रभावशाली एंटरप्रेन्योर हैं!
पिछले कुछ सालों में, कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने बिज़नेस की दुनिया में कदम रखा है और खुद को प्रभावशाली एंटरप्रेन्योर के रूप में सफलतापूर्वक स्थापित किया है। इनोवेटिव स्टार्टअप में इन्वेस्ट करने से लेकर आइकोनिक ब्रांड बनाने तक, ये महिलाएँ आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़े सपने देखने का मार्ग दर्शन कर रहीं हैं। आइए, इनमें से कुछ ट्रेलब्लेजर्स की जर्नी पर नज़र डालें, जो बिज़नेस में एक महिला होने का अर्थ फिर से परिभाषित कर रही हैं और दूसरों को इंडस्ट्री में प्रभावशाली लीडर्स बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं:
शिल्पा शेट्टी: एक प्रभावशाली ऐक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर के रूप में, शिल्पा शेट्टी स्टार्टअप इकोसिस्टम में गहराई से शामिल हैं। वह स्किन केयर और वेलनेस ब्रांड मामाअर्थ और एग्री-टेक स्टार्टअप किसान कनेक्ट में अर्ली इन्वेस्टर्स में से एक हैं। शिल्पा ने अपना फिटनेस और हेल्थ ऐप सिंपल सोलफुल भी लॉन्च किया और बैस्टियन नाम से एक शानदार सीफूड रेस्तराँ की मालकिन हैं, जो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच पसंदीदा बन गया है। हाल ही में, बैस्टियन ने हैदराबाद में भी अपना एक्सपेंशन किया है।
मौनी रॉय: एंटरप्रेन्योर और एक्ट्रेस मौनी रॉय रेस्टोरेंट बदमाश की ओनर हैं, जो इंडियन क्यूज़ीन और स्पाइसी कॉन्कोक्शन के साथ-साथ ऑथेंटिक बॉलीवुड वाइब देता है। मुंबई में स्थित, बदमाश ट्रेडिशनल इंडियन फ्लेवर को कंटेम्पररी ट्विस्ट के साथ जोड़ता है, जो मौनी के जीवंत व्यक्तित्व को भी दर्शाता है। वर्तमान में, मुंबई में रेस्टोरेंट के दो आउटलेट हैं, जो दो प्रीमियम लोकेशन्स पर स्थित है और बैंगलोर में इसके चार ब्रांच हैं।
कृति सेनन: कृति सेनन ने दिल को छू लेने वाली कहानियां बताने के मिशन के साथ अपना प्रोडक्शन हाउस, ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स लॉन्च किया। उन्होंने स्किनकेयर के प्रति अपने जुनून से पैदा हुए हाइफ़न नाम की एक स्किनकेयर ब्रांड की भी स्थापना की। इसके अलावा, कृति के पास मिस टेकन नाम की एक क्लोथिंग लाइन है, जो कैजुअल और सेमी-फॉर्मल वियर के साथ यूथ को टारगेट करती है। इसके अलावा, वह एक फिटनेस ट्रेनिंग स्टूडियो द ट्राइब भी चलाती हैं।
अनुष्का शर्मा: अनुष्का शर्मा ने 2017 में अपना क्लोथिंग ब्रांड नुश लॉन्च किया, जो फील-गुड समर फैशन पर केंद्रित था। 2013 में, उन्होंने अपने भाई कर्णेश के साथ क्लीन स्लेट फिल्म्स की सह-स्थापना की, जिसका उद्देश्य प्रभावशाली कहानियाँ बताना और नए टैलेंट्स को सपोर्ट करना था। उन्होंने हेल्थी वेजीटेरियन ब्रेकफास्ट को बढ़ावा देने वाले D2C स्नैक्स ब्रांड स्लेर्प फार्म में भी इन्वेस्ट किया और इसके ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम किया। इसके अलावा, उन्होंने अपने पति विराट कोहली के साथ मिलकर प्लांट-बेस्ड मीट ब्रांड ब्लू ट्राइब फ़ूड्स में इन्वेस्ट किया।
सोनाक्षी सिन्हा: सोनाक्षी नेल ब्रांड सोज़ी की को-फॉउंडर हैं, जो प्रेस-ऑन नेल्स की कई वैरायटी ऑफर करती हैं। ब्रांड ने एक डेडिकेटेड ई-कॉमर्स स्टोर लॉन्च किया है और इसका लक्ष्य टियर 1 शहरों से शुरू करके ऑफलाइन रिटेल में एक्सपैंड करना है। सोनाक्षी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए फीमेल एम्प्लॉयीज को काम पर रखने को प्राथमिकता देती हैं और एक्टिंग से अपना ध्यान फुल-टाइम एंटरप्रेन्योरशिप पर केंद्रित करने का प्लान बना रही हैं।


