- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नीरज पांडे से लेकर मोजेज सिंह तक: पाथब्रेकिंग फ़िल्ममेकर्स, जो 2024 में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं!
फिल्मों को समाज का आईना कहा जाता है। इन्हें अक्सर बदलाव लाने के लिए एक शक्तिशाली साधन के रूप में उपयोग किया जाता है। पिछले कुछ सालों में, फिल्ममेकर्स ने अक्सर फिल्ममेकिंग की अपनी अनूठी स्टाइल के जरिये मिथकों और सामाजिक मानदंडों को तोड़ने की कोशिश की है और अपने लिए एक खास जगह बनाई है। यहां पांच ऐसे फिल्ममेकर्स हैं, जो अपनी यूनिक, एंटरटेनिंग और बेहतरीन कहानी के साथ पाथब्रेकिंग रहे हैं।
रीमा कागती – रीमा ने कॉन्टेंट के साथ अपनी खुद की लीक से हटकर एक अलग राह बनाई है, जिसने वास्तव में सभी दर्शकों को प्रभावित किया है। उनकी दिलचस्प सीरीज़ ‘दहाड़’ के बारे में काफी चर्चा हुई और उनके द्वारा प्रस्तुत बेहतरीन फिल्ममेकिंग के लिए उन्हें क्रिटिक्स से प्रशंसा भी मिली। उन्होंने खो गए हम कहां और द आर्चीज़ की स्क्रिप्ट पर भी काम किया, जिससे कहानी में एक मिडास टच जुड़ गया।
राज और डीके – इस डायनामिक डुओ ने हाल के दिनों में अपने काम के साथ अपना नाम इंडस्ट्री के टॉप फ़िल्ममेकर्स में शामिल कर लिया है। उनके काम में द फैमिली मैन, गन्स एंड गुलाब्स एंड फ़र्ज़ी शामिल हैं, जिन्होंने अच्छी खासी व्यूअरशिप पाई है और दर्शकों में और ज़्यादा की चाहत जगाई है। क्रिएटिविटी के साथ कहानी कहने में माहिर, यह जोड़ी कॉन्टेंट स्पेस में बदलाव ला रही है।
मोज़ेज़ सिंह – मोज़ेज़ ने लीक से हटकर ऐसे आउट ऑफ द बॉक्स प्रोजेक्ट्स का निर्देशन करके फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक फिल्ममेकर और फैशन आइकन, मोज़ेज की सिनेमा में रेंज यूनिक, दिलचस्प और विविध रही है क्योंकि वह फिक्शन और नॉन फिक्शन प्रोजेक्ट्स को समान रूप से आसानी से डायरेक्ट करते हैं। उनकी अगली फिल्म बहुप्रचारित ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म यो यो हनी सिंह: फेमस है, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। यह प्रतिष्ठित रैपर के जीवन पर आधारित है। फैंस यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि मोजेज़ यो यो हनी सिंह के उतार-चढ़ाव भरे जीवन के साथ कैसे न्याय करने में सक्षम है।
नीरज पांडे – विजिनरी डायरेक्टर नीरज पांडे ने एक स्टोरीटेलर के रूप में अपनी क्षमता साबित की है। वह कमर्शियल पहलुओं को रीयलिस्टिक एक्सपीरियंस के साथ फ्यूज़न करने में माहिर हैं। ओटीटी पर, पांडे की ‘स्पेशल ऑप्स’ और ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ सबसे शानदार सीरीज़ में से एक है, जिसने फैंस और दर्शकों को सफलतापूर्वक एक ऐसी दुनिया में ला दिया है, जो क्राइम, ड्रामा और एक्शन से भरपूर है।


