- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
रोहित सराफ-पशमीना रोशन से लेकर तृप्ति डिमरी-कार्तिक आर्यन तक: नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां, जो इस साल बड़े पर्दे पर आएंगी नज़र!
रोहित सराफ-पश्मीना रोशन से लेकर आदित्य रॉय कपूर-सारा अली खान तक: नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां, जो सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं
साल 2024 न सिर्फ दिलचस्प फिल्म रिलीज से बल्कि नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियों से भी गुलजार है। दर्शक बड़ी स्क्रीन पर नई जोड़ी और उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां आगामी रिलीज से टॉप 4 फ्रेश जोड़ियां हैं, जिन्हें हम देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
रोहित सराफ-पश्मीना रोशन
रोहित सराफ और पश्मीना रोशन पहली बार आगामी रोमांटिक-कॉमेडी ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में एक साथ नजर आने के लिए तैयार हैं। जबकि सराफ ने पहले ही अपनी पॉपुलर सीरीज़ ‘मिसमैच्ड’ के जरिये खुद को ‘नेशनल क्रश’ के रूप में स्थापित कर लिया है, उनके फैंस उन्हें पश्मीना रोशन के साथ शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
तृप्ति डिमरी-कार्तिक आर्यन
तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन पहली बार ‘भूल भुलैया 3’ में एक साथ अभिनय करने के लिए तैयार हैं। पॉपुलर हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त के साथ उन्हें स्क्रीन पर आग लगाते हुए देखने के लिए नेटिज़न्स उत्साह से भरे हुए हैं।
आदित्य रॉय कपूर-सारा अली खान
दर्शक बेहद उत्साहित हैं क्योंकि अनुराग बसु की ‘मेट्रो…इन डिनो’ में पहली बार आदित्य रॉय कपूर सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म, जिस पर काफी समय से काम चल रहा है, इस साल 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
शरवरी वाघ-जॉन अब्राहम
शारवरी वाघ और जॉन अब्राहम आगामी एक्शन फिल्म ‘वेदा’ में एक साथ नजर आएंगे। कुछ समय पहले रिलीज हुए टीजर ने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी।


