- Drishyam is all set to be global with Korean, Spanish and English versions in the works confirms Abhishek Pathak
- Priyanka Chopra Jonas to Aditi Rao Hydari: Bollywood Heaps Praise on Karan Kapadia’s Directorial ‘Hunkkaar - The Roar’ Trailer by Applause Entertainment and Birla Studios
- प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री
- ईवी बसें बदल देंगी पूरे एमपी का ट्रांसपोर्ट सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सम्युक्ता ने बताया इस साल कैसे मनाएंगी अपना बर्थडे, ‘आई वॉन्ट टू कीप इट सिंपल एंड क्लोज़ टू मायसेल्फ’
पवित्र रिश्ता से लेकर फॉरएवर तक: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने शादी के दो साल पूरे होने का जश्न मनाया!
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। 14 दिसंबर, 2021 को दोनों शादी के बंधन में सदा के लिए बंध गए। यह जोड़ी वर्तमान में बिग बॉस 17 के घर में सभी को एंटरटेन के रहे हैं, जहा वे दर्शकों और घर के सदस्यों के लिए कपल गोल्स भी स्थापित कर रहे हैं।
लोकप्रिय पवित्र रिश्ता में अर्चना के रूप में अपनी अमिट भूमिका के लिए प्रसिद्ध अंकिता लोखंडे ने बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की। यह दोनों कॉमन फ्रेंड्स के जरिये मिले और कई वर्षों से एक साथ हैं। वे अपने रिश्ते के बारे में ओपन हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। इस जोड़े को कई पब्लिक इवेंट्स और फंक्शन में एक साथ देखा जाता है। साथ ही वे एक-दूसरे की कंपनी में हमेशा खुश और संतुष्ट भी दिखते हैं।
बिग बॉस के घर में, वह साथी काँटेस्टेन्ट्स के साथ अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मनाने वाले हैं। फैंस उन्हें चीयर कर रहे हैं और शो जीतने के लिए एडवांस में बधाई दे रहे हैं। दोनों ही शो में हर टास्क और चैलेंज को अपनाते हुए जीतने की ओर अपना रुख कर रहे हैं।


