- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
विक्की कौशल से लेकर अदा शर्मा, रणबीर कपूर और रानी मुखर्जी तक: साल 2023 के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों की सूची जिन्होंने दिल जीता!
साल 2023 वाकई भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा रहा। जहां कुछ कलाकारों को बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ आलोचनात्मक प्रशंसा दोनों से पुरस्कृत किया गया, वहीं कुछ को सिनेमाघरों में उनकी फिल्म के असफल होने के बाद सिर्फ आलोचनात्मक प्रशंसा से ही संतुष्ट होना पड़ा। फिर भी, एक सामान्य पैटर्न जो 2023 के सभी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में देखी गई वह यह की सभी कलाकारों ने पूरी तैयारी के साथ अपने दर्शकों को सामने एक शानदार सिनेमाई अनुभव पेश किया। तो, जैसा कि 2023 खत्म होने वाला है, यहां हम 2023 के उन अभिनेताओं के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करेंगे जो भीड़ से अलग दिखने में कामयाब रहे।
विक्की कौशल: सैम बहादुर से उम्मीदें अविश्वसनीय रूप से बहुत अधिक थीं और विक्की कौशल एक बार फिर शानदार प्रदर्शन के साथ तैयार है। जिस तरह से उन्होंने वास्तविक नायक सैम बहादुर के व्यक्तित्व गुणों को अपने अभिनय से आत्मसात किया वह वास्तव में सराहनीय है और इसमें कोई आश्चर्य नहीं है की यह साल 2023 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक था। इसमें उनका शारीरिक परिवर्तन सराहनीय था।
अदा शर्मा: अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला फिल्म देने वाली अदा ने फिल्म द केरेला स्टोरी को अपने कंधों पर उठाया और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता दिलाई। द केरेला स्टोरी को कई लोगों ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में सराहा और अदा की बोली की तैयारी और उनके भावनात्मक दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फिल्म ने उनकी जगह पहले जैसी मजबूत कर दी है और वह निश्चित रूप से उस प्यार और सराहना की हकदार हैं जो आज उन्हें मिल रहा है।
रणबीर कपूर: कपूर खानदान का ‘चिराग’ आज हर जगह छाए हुए है, खासकर एनिमल की भारी सफलता के बाद। यह वास्तव में एक ऐसी फिल्म थी जिसका रणबीर कपूर के सभी प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था और खैर, यह इंतजार निश्चित रूप से फायदेमंद रहा। रिलीज के बाद से ही फिल्म के गाने, डायलॉग्स और सीन ट्रेंड में हैं। और फिल्म ने भी जबरदस्त कमाई की।
रानी मुखर्जी: अभिनेत्री ने ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ एक मां के रूप में शानदार प्रदर्शन किया और इससे लोगों का दिल जीता। लोगों को भी यह फिल्म काफिनपासंद आई। यह भी एक महिला प्रधान फिल्म थी।
शाहिद कपूर: हालांकि उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई, लेकिन जियो सिनेमा पर रिलीज हुई ब्लडी डैडी में शाहिद कपूर वास्तव में काफी शानदार और अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति ने लोगों का दिल जीत लिया, तो हम इसे इस सूची में शामिल करना कैसे भुल सकते है।
इस सूची में शामिल सभी कलाकारों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए धन्यवाद, जिसके कारण उन्हें इस विशेष सूची में शामिल किया गया है। उम्मीद है कि वे आगे भी अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन जारी रखेंगे और हमारा मनोरंजन करते रहेंगे। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।


