- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
शहर में पहली बार 17 से 19 अप्रैल तक होगी FSAPAI का महाकुंभ ,दुनिया भर के पशु चिकित्सक होंगे शामिल
पेट्स के बोन मैरो ट्रांसप्लांट, डायलिसिस और कॉर्निया ट्रांसप्लांट जैसी एडवांस्ड प्रोसीजर सिखाएंगे
इंदौर। प्रदेश व शहर में पहली बार 17वीं FSAPAI इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित होने जा रही है, जिसमें दुनिया भर के 2000 विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे। 17 से 19 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होने वाली इस महाकुंभ में पालतू पशुओं की बीमारियां जैसे किडनी, आंखों और गंभीर ऑपरेशन के साथ ही बोनमैरो ट्रांस्प्लांट जैसे विषयों पर देश विदेश से आने वाले स्पीकर्स केस स्टडी के साथ जानकारी देंगे।
यह आयोजन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एनिमल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FSAPAI) और यूनाइटेड स्मॉल एनिमल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ द्वारा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में करवाया जाएगा। इसमें देशभर के वेटरनरी प्रोफेशनल्स के साथ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी शामिल होंगे, जो सर्जरी, मेडिसिन, इमेजिंग और एनिमल वेलफेयर जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा करेंगे।
ऑर्गेनाइजिंग कमिटी के प्रेसिडेंट डॉ एचएल साहू ने बताया कि कांफ्रेंस में जनरल सर्जरी के लिए ऑस्ट्रेलिया से डॉ चाल्स, ऑप्थेल्मोलॉजी के लिए पुर्तगाल से डॉ. रुई ओलिवेरा और नेफ्रोलॉजी के लिए ब्राजील से डॉ मार्शो आ रहे हैं। वाईस प्रेसिडेंट डॉ पदम जैन ने बताया कि डॉक्टर्स को नई तकनीक सीखने के लिए वीडियो की मदद ली जाएगी। साथ ही
हैंड्स ऑन वर्कशॉप और केस डिस्कशन भी
ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ नरेंद्र चौहान ने बताया कि सम्मेलन के दौरान वैज्ञानिक सत्रों के साथ-साथ हैंड्स ऑन वर्कशॉप, इंटरएक्टिव सेमिनार और केस डिस्कशन भी आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का मौका भी मिलेगा, जिसमें सर्जरी और अन्य प्रक्रियाओं का लाइव अनुभव कराया जाएगा। कार्यक्रम में अमेरिका, ब्राजील और यूरोप के विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो अपने-अपने क्षेत्र की एडवांस तकनीकों और शोध को प्रस्तुत करेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न विषयों पर सेशन आयोजित किए जाएंगे।


