- Vivriti Asset Management Marks Successful Exit of Vintage II funds; ₹3,400 crore returned since inception
- विवृति एसेट मैनेजमेंट ने विंटेज-II फंड्स से सफलतापूर्वक किया एग्जिट
- DBS Bank India enables Customs Duty, Central Excise and Service Tax payments through ICEGATE 2.0
- Madhya Pradesh Well Positioned to Drive India's Next Wave of Growth: Mr Vir S. Advani, Chairman, CII Western Region
- भारत की विकास यात्रा के अगले चरण को गति देने के लिए मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार: श् वीर एस. आडवाणी, चेयरमैन, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र
प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिस्ट बनने का सपना होगा पूरा
इंदौर, जुलाई 2026: टोनी एंड गाय हेयर एकेडमी में छात्रों को सिर्फ हेयरकट या हेयर स्टाइल करना ही नहीं सिखाया जाता, बल्कि उन्हें एक अच्छा प्रोफेशनल बनाने पर पूरा ध्यान दिया जाता है। यहाँ के कोर्स में प्रोफेशनल हेयरकटिंग, हेयर स्टाइलिंग, हेयर कलर की समझ और नई तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाती है। हर चीज़ को पहले आसान तरीके से समझाया जाता है, फिर प्रैक्टिकल करके दिखाया जाता है और उसके बाद छात्रों से खूब प्रैक्टिस कराई जाती है, ताकि वे पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ इस क्षेत्र में अपना करियर शुरू कर सकें।
इस एकेडमी की सबसे बड़ी खासियत है कि यहाँ सिर्फ हेयर स्टाइलिंग ही नहीं सिखाई जाती। अनुभवी एक्सपर्ट्स की देखरेख में छात्रों को क्लाइंट से बात करने का तरीका, सैलून में ग्राहकों के साथ व्यवहार और अच्छी सर्विस देना भी सिखाया जाता है। यही बातें आगे चलकर किसी भी हेयर स्टाइलिस्ट को सफल बनाती हैं।
एकेडमी का उद्देश्य सिर्फ हेयरड्रेसिंग सिखाना नहीं, बल्कि छात्रों को सैलून में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार करना है। यहाँ उन्हें क्लासरूम की पढ़ाई से लेकर सैलून में काम करने तक हर जरूरी चीज़ सिखाई जाती है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने करियर की शुरुआत कर सकें।
यदि इंदौर में रहकर आप हेयर और ब्यूटी इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह खबर बिल्कुल आप ही के लिए है। टोनी एंड गाय हेयर एकेडमी, तीसरी मंजिल, गोल्डमार्क आर्केड, एमआर-09, बर्फानी धाम के पास, इंदौर, मध्य प्रदेश- 452001 पर स्थित है, यहाँ विज़िट करके आप सम्पूर्ण जानकारी ले सकते हैं।
तो फिर देर किस बात की, एक प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिस्ट बनने की शुरुआत यहीं से करें।


