- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
नई दिशा की ओर कदम: फंड्सइंडिया ने अक्षय सप्रू को ग्रुप सीईओ नियुक्त किया
बेंगलुरु, भारत – जुलाई 2025: फंड्सइंडिया, भारत के अग्रणी डिजिटल निवेश प्लेटफार्म में से एक, ने अक्षय सप्रू को अपने समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की है। नेतृत्व में यह परिवर्तन फंड्सइंडिया के लिए एक नए दौर की शुरुआत का प्रतीक है, क्योंकि कंपनी अब एक हर पहलू को कवर करने वाली वेल्थ मैनेजमेंट फर्म (फुल-स्पेक्ट्रम वेल्थ मैनेजमेंट फर्म) के रूप में विकसित हो रही है। बेंगलुरु मुख्यालय से कार्यभार संभालते हुए, अक्षय अब बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को रिपोर्ट करेंगे और कंपनी की रणनीतिक दिशा और सभी कारोबारी क्षेत्रों में विकास का नेतृत्व करेंगे। एक समय पर केवल डिजिटल निवेश मंच के रूप में शुरू हुई फंड्सइंडिया अब भारत के प्रमुख महानगरों में व्यापक रूप से सक्रिय है, और B2C (सीधे ग्राहकों से), B2B (व्यवसाय से व्यवसाय) तथा निजी संपत्ति प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।
फंड्सइंडिया को उसके प्रमुख निवेशक, वेस्टब्रिज कैपिटल का समर्थन प्राप्त है और इस नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए, संदीप सिंगल, मैनेजिंग पार्टनर, वेस्टब्रिज कैपिटल ने कहा: “हमे फंड्सइंडिया के नए ग्रुप सीईओ के रूप में अक्षय का स्वागत करके बहुत ख़ुशी हो रही हैं। उनका समृद्ध अनुभव और रणनीतिक सोच फंड्सइंडिया की विकास यात्रा को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और पूरे भारत में ग्राहकों को बेहतर वैल्यू प्रदान करने में मदद करेगी। हमें विश्वास है कि अक्षय के नेतृत्व में कंपनी एक डिजिटल-आधारित, पूर्ण सेवा प्रदान करने वाली वेल्थ मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्रोवाइडर के रूप में सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगी।”
नई भूमिका को लेकर अक्षय सप्रू ने कहा: “फंड्सइंडिया की इस महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी यात्रा में नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं बोर्ड द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं एक उत्साही एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम के साथ कार्य करने के लिए तत्पर हूं, और हमारी मजबूत नींव पर आगे निर्माण करते हुए फंड्सइंडिया को डिजिटल वेल्थ मैनेजमेंट क्षेत्र में सर्वाधिक मूल्यवान और प्रतिष्ठित ब्रांड के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखता हूं।”
बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा (BFSI) क्षेत्र में 27 वर्षों से अधिक के मजबूत करियर के साथ, अक्षय सप्रू फंड्सइंडिया में विशेष क्षेत्रीय ज्ञान और बहुआयामी नेतृत्व क्षमताएं लेकर आए हैं। उनकी विशेषज्ञता में रिटेल बैंकिंग, अफ्लुएंट बैंकिंग, प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट, रणनीति निर्माण, बिक्री, ग्राहक सहभागिता और डिजिटल नवाचार जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं । फंड्सइंडिया से जुड़ने से पहले, अक्षय यस बैंक लिमिटेड में प्राइवेट बैंकिंग, स्पेक्ट्रम बैंकिंग और देयता उत्पादों के कंट्री हेड के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ICICI बैंक से की थी और उसके बाद ABN AMRO/RBS तथा इंडसइंड बैंक जैसी अग्रणी संस्थाओं में अनेक महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिकाएं निभाईं। यह उनके व्यापक अनुभव और सिद्ध नेतृत्व कौशल का प्रमाण है, जो अब फंड्सइंडिया को उसके अगले विकास चरण की ओर अग्रसर करने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता है।
अपने पूरे करियर के दौरान, अक्षय ने शाखा बैंकिंग फ्रैंचाइज़ी के विस्तार, नई व्यापार इकाइयों की शुरुआत, तथा नवाचार-आधारित विकास को गति देने में विभिन्न संस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अक्षय सप्रू ने फंड्सइंडिया की नेतृत्व की बागडोर गिरीराजन मुरुगन से संभाली है, जिन्होंने 2019 से कंपनी का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया और अगस्त 2023 में वेस्टब्रिज द्वारा फंड्सइंडिया में बहुमत स्वामित्व के अधिग्रहण में एक अहम भूमिका निभाई थी। गिरीराजन मुरुगन के नेतृत्व में, फंड्सइंडिया ने न केवल कोविड-19 महामारी जैसी कठिन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया, बल्कि लाभप्रदता भी हासिल की, जिससे भविष्य के विकास के लिए एक मज़बूत आधार तैयार हुआ। वे आगे भी फंड्सइंडिया के बोर्ड में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। ग्रुप के सीईओ के रूप में, अक्षय अब कंपनी के सभी व्यवसायिक इकाइयों और केंद्रीय कार्यों की निगरानी करेंगे। फंड्सइंडिया का B2B वर्टिकल पूर्व की भांति मनीष गढ़वी (सीईओ – पार्टनर्स) के नेतृत्व में रहेगा, जबकि प्राइवेट वेल्थ वर्टिकल का संचालन श्रीनिवास मेंडु (सीईओ – प्राइवेट वेल्थ) करेंगे। दोनों अधिकारी अक्षय को रिपोर्ट करेंगे, और अपने-अपने क्षेत्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
अक्षय की शैक्षणिक यात्रा में दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिज़नेस स्टडीज़ से बिज़नेस स्टडीज़ में स्नातक की डिग्री और पुणे स्थित सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड एचआरडी (SCMHRD) से पीजीडीएम (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) शामिल है।


