- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
फंड्सइंडिया का AUM बढ़कर 25,000 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुँचा, डिजिटल वेल्थ लीडर के रूप में अपनी स्थिति को और भी मजबूत किया
बेंगलुरु: फंड्सइंडिया की कुल प्रबंधनाधीन संपत्ति (AUM) 25,000 करोड़ रुपये के पार पहुँच गई है। कंपनी ने सिर्फ एक तिमाही से कुछ ज्यादा वक्त में 20,000 करोड़ से 25,000 करोड़ रुपये तक का सफर तय कर 25% की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस उपलब्धि के अलावा, यह बढ़त दिखाती है कि भारत के वेल्थ मैनेजमेंट इकोसिस्टम में हो रहे बड़े बदलावों के बीच कंपनी अब एक महत्वपूर्ण दौर में पहुँच चुकी है।
फंड्सइंडिया का मौजूदा AUM 25,000 करोड़ रुपये है, जो पिछले साल की तुलना में 58% की बढ़ोतरी और तीन साल की अवधि में 38% CAGR को दर्शाता है। पिछले 12 महीनों बात की जाए, तो इस प्लेटफॉर्म पर 2,100 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया, जबकि पिछले 24 महीनों में कुल निवेश 2,900 करोड़ रुपये रहा है। कुल एसेट्स में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी 77% है, जबकि HNI और UHNI निवेशकों का योगदान 23% है, जो दिखाता है कि कंपनी की परिसंपत्ति का आधार काफी संतुलित और मज़बूत है।
AUM में यह बढ़ोतरी असल में खुदरा निवेशकों की लगातार भागीदारी, और कंपनी के IFA पार्टनर इकोसिस्टम के भीतर मज़बूत जुड़ाव के साथ-साथ अमीर तथा निजी संपत्ति वाले ग्राहकों के बीच बढ़ती लोकप्रियता की वजह से संभव हुई है। गौरतलब है कि, यह बढ़त सिर्फ बाज़ार में आए कुछ समय के उछाल की वजह से नहीं है; बल्कि यह लगातार आने वाले निवेश, व्यवस्थित तरीके से आवंटन और अलग-अलग तरह के निवेशकों की भागीदारी पर आधारित है।
यह बढ़ोतरी दिखाती है कि अब भारतीय निवेशक डिजिटल माध्यमों और सलाहकारों की मदद से निवेश करने को ज्यादा महत्व दे रहे हैं, क्योंकि अलग-अलग वर्गों के भारतीय निवेशक लंबे समय में अपनी जमा-पूंजी को बड़ा बनाने के लिए अनुशासित और लक्ष्य आधारित तरीके अपना रहे हैं। फंड्सइंडिया का केवल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म से निकलकर पूरी वेल्थ मैनेजमेंट सेवाएं देने वाला प्लेटफॉर्म बनना इसी बदलाव का हिस्सा है, जो भरोसे, पारदर्शिता और तकनीक के बेहतरीन उपयोग के जरिए संभव हो पाया है।
आज यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे भारत में लगभग 30 लाख उपयोगकर्ताओं को अपनी सेवाएँ दे रहा है, और खास बात यह है कि इसका दायरा सिर्फ पारंपरिक तौर पर पैसे के बड़े शहरी केंद्रों तक ही सीमित नहीं है। लगभग 39% निवेशक T30 शहरों से आते हैं, जबकि 61% निवेशक B30 बाज़ारों से हैं, जो उभरते हुए भौगोलिक क्षेत्रों में व्यवस्थित तरीके से निवेश की गहरी पहुँच को दर्शाता है। इस बढ़त में व्यवस्थित तरीके से निवेश की बड़ी भूमिका है, जिसमें फंड्सइंडिया की SIP बुक 142 करोड़ रुपये की है और हर महीने इसमें 2 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो रही है, जिससे पता चलता है कि निवेशक लंबे समय के लिए अपनी जमा-पूंजी को बड़ा बनाने के प्रति गंभीर हैं।
प्रोडक्ट के नज़रिए से देखा जाए, तो इसमें म्यूच्यूअल फंड की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है, साथ ही इसमें PMS और AIF जैसे प्रस्ताव, फिक्स्ड-इनकम और बॉन्ड प्रोडक्ट, तथा स्टॉक्स जैसे विकल्प भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। निवेश के ये अलग-अलग विकल्प दिखाते हैं कि कैसे यह प्लेटफॉर्म अब एक ऐसे बड़े धन प्रबंधन संस्थान के रूप में विकसित हुआ है, जो खुदरा निवेशकों से लेकर अमीर और प्राइवेट वेल्थ वाले ग्राहकों तक, सभी को अपनी सेवाएँ प्रदान करता है।
मौजूदा उपलब्धि के बारे में अपनी राय जाहिर करते हुए, फंड्सइंडिया के ग्रुप CEO, श्री अक्षय सप्रू ने कहा:
“AUM में 25,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना हमारे सफर की एक और बड़ी उपलब्धि है, जिससे जाहिर है कि निवेशकों और भागीदारों को हम पर कितना गहरा भरोसा है। यह प्रगति भारत में व्यवस्थित तरीके से, अनुशासन के साथ और लक्ष्यों को ध्यान में रखकर लंबे समय के लिए जमा-पूंजी को बड़ा बनाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती है।
फंड्सइंडिया में, हमारी असली ताकत हमारे खास वर्टिकल्स में है। रिषभ गर्ग की अगुवाई में हमारा डिजिटल बिजनेस, निवेश के बेहतरीन तरीकों को बड़े स्तर पर आम लोगों तक पहुँचाने का काम लगातार कर रहा है। हमारा प्राइवेट वेल्थ वर्टिकल भी श्रीनिवास मेंडू की अगुवाई में उभरते और पहले से ही अमीर निवेशकों के लिए बेहतरीन और उनकी जरूरतों के हिसाब से सेवाएं दे रहा है। और मनीष गढ़वी की अगुवाई में हमारा पार्टनर बिजनेस, हजारों फाइनेंशियल एडवाइजर्स को गहराई से रिसर्च करने के अलावा, तकनीकी सहयोग और काम को बेहतर ढंग से करने की ताकत देकर मजबूत बना रहा है।
ये तीनों वर्टिकल्स साथ मिलकर ऐसा मजबूत और जुड़ा हुआ इकोसिस्टम बनाते हैं, जो हर तरह के निवेशकों और भागीदारों को फायदा पहुँचाता है। हमने हमेशा से ही ऐसी स्थायी क्षमताएं, मज़बूत गवर्नेंस, गहन रिसर्च और विस्तार करने योग्य तकनीक विकसित करने को प्राथमिकता दी है जो लगातार और लंबे समय में बेहतर परिणाम दे सकें, और इसी के साथ हम पूरे भारत में वित्तीय समृद्धि बढ़ाने के अपने मिशन को भी आगे बढ़ा रहे हैं।”
वेस्टब्रिज कैपिटल के सहयोग से, फंड्सइंडिया अपनी टेक्नोलॉजी स्टैक, डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लेटफॉर्म की मुख्य क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है। वित्त वर्ष 25–26 के दौरान, कंपनी ने अपने एडवाइज़री फ्रेमवर्क को और बेहतर बनाया है, पोर्टफोलियो इंटेलिजेंस को बढ़ाया है, साथ ही डिजिटल तथा पार्टनर-आधारित चैनलों पर कुल मिलाकर ग्राहकों के अनुभव को बेहतर किया है। AI और एनालिटिक्स आधारित क्षमताओं में किए जा रहे निवेश से ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से बेहतर सेवाएं मिलेंगी और सलाह देने की प्रक्रिया भी बड़े स्तर पर संभव हो पाएगी।
फिलहाल फंड्सइंडिया में 1150 पेशेवर कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिनके सहयोग से कंपनी ने एडवाइज़री, टेक्नोलॉजी, निजी संपत्ति तथा जोखिम प्रबंधन के क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को मजबूत करना जारी रखा है, ताकि वह भारत के बदलते वेल्थ सेक्टर में जिम्मेदारी से विकास और लंबे समय तक बेहतर परिणाम के लिए खुद को तैयार कर सके।


