- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फनस्कूल लेकर आया है त्यौहारों के सीज़न के लिए रोमांचक खिलौने और गेम्स
ये आकर्षक नए उत्पाद प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध होने के साथ-साथ रचनात्मकता को प्रेरित करते, कल्पनाशक्ति को बढ़ावा देते और बच्चों के विकास में सहायता करते हैं
चेन्नई, सितम्बर 2024: भारत की अग्रणी खिलौना निर्माता कंपनी फनस्कूल इंडिया ने त्यौहारों के सीज़न से पहले दिलचस्प खिलौनों और गेम्स की एक विशेष रेंज लॉन्च की है। हाल ही में लॉन्च की गई यह रेंज शिशुओं, प्रीस्कूलर और बड़े बच्चों के लिए बिलकुल उपयुक्त है। गिगल्स ब्रांड के तहत पोर एंड प्ले ऑक्टोपस, जूनियर शेफ़्स प्लेसेट एंड डिश सेट, कलेक्टिबल्स के तहत कलर क्लैश लॉन्चर्स, बोर्ड गेम्स के तहत कंट्री गेम्स, पज़ल्स के तहत मर्डर मिस्ट्री और फनडो ब्रांड के तहत सॉफडो कलर्स लॉन्च किए गए हैं।
उत्पाद रेंज के बारे में अधिक जानकारी साझा करते हुए, फनस्कूल इंडिया लिमिटेड के सीईओ आर. जसवंत ने कहा, “हमारे देश में त्यौहारों का जश्न शुरू होने वाला है और इसी के साथ हम अपने रोमांचक खिलौनों और गेम्स का अगला सेट भी लॉन्च करते हुए बेहद उत्साहित हैं। हमारी आर एंड डी टीम ऐसे उत्पाद विकसित करती है जो बच्चों के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हैं। ये नए उत्पाद इतने अनूठे और अभिनव हैं कि बच्चों और माता-पिता को ये जरूर पसंद आएँगे। हम चाहते हैं कि ब्रांड के साथ बच्चें भी बढ़ें और हमारे पास 18+ महीने से लेकर अधिक उम्र के बच्चों के लिए भी बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध हैं। इन खिलौनों और गेम्स ने हमारे कैटेलॉग में चार-चाँद लगाया है और नई पीढ़ी के बच्चों और माता-पिता की अपेक्षाओं को अवश्य पूरा करेंगे।”
पोर एंड प्ले ऑक्टोपस बच्चों के स्नान के समय का एक बेहतरीन साथी है, जहाँ बच्चे व्हेल के आकार वाले स्कूप में पानी भरकर इसे ऑक्टोपस के सिर पर डाल सकते हैं, और उसके छोटे से मुँह से पानी निकल कर पहले एक सीसॉ और फिर स्पिनिंग व्हील पर गिरता हुआ देख खुश होंगे। जूनियर शेफ प्लेसेट में एक कल्पनाशील रोल प्ले के लिए सभी आवश्यक चीजें उपलब्ध हैं और किसी भी प्ले किचन की शान बढ़ाता है। डिश सेट की मदद से छोटे बच्चों के भोजन का समय मज़ेदार और शैक्षिक बनेगा क्योंकि इसमें जीवंत और आकर्षक 24-पीस डिश उपलब्ध हैं जो कल्पनाशील खेल को प्रोत्साहित करते और बढ़िया मोटर कौशल विकसित करने में मदद करते हैं।
कलर क्लैश एटॉमिक लॉन्चर में रॉकेट में चॉक पाउडर लोड किया जा सकता है और बच्चे रंगों के साथ मस्ती कर सकते हैं। कंट्री गेम्स के एक पैक में दो रोमांचक कार्ड गेम हैं जिनसे बच्चे देशों, झंडों, महाद्वीपों और राजधानियों के बारे में सीख सकते हैं। सॉफडो-कलर अप से बच्चे अपनी कल्पना की कोई भी चीज बना सकते हैं जिससे उनकी कल्पनाशक्ति को उड़ान मिलेगी। 14+ की उम्र से ऊपर के बच्चों के लिए मर्डर मिस्ट्री पार्टी एक आदर्श गेम है जिसमें दो उत्पाद आते हैं – डेथ ऑन द इस्तांबुल एक्सप्रेस और शर्लक होम्स एंड द स्पेकल्ड बैंड। ये 1000 पीस वाली पहेलियाँ हैं जिन्हें पढ़ा, जोड़ा और हल किया जा सकता है।
उत्पादों की कीमत 60 रुपये से 1649 रुपये के बीच है। ये अनोखे खिलौने और गेम्स प्रमुख खिलौना रिटेल विक्रेताओं के पास उपलब्ध हैं और इन्हें ई-कॉमर्स साइटों के माध्यम से भी खरीदा जा सकता है।


