- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
यूनियन ऑफ़ इंडिया के यू-जीनियस क्विज़ प्रोग्राम ने छात्रों के लिए और अधिक चुनौतियों के साथ वापसी की
मुंबई, 25 सितंबर, 2024: यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के अपने ब्रांड के तहत शुरू की गई राष्ट्रीय स्तर की क्विज़ प्रतियोगिता तेज़ गति से आगे बढ़ रही है, और 22 सितंबर, 2024 तक बैंक की ओर से अपनी यू-जीनियस 3.0 पहल के अंतर्गत 43 केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया जा चुके हैं। प्रतियोगिता में कुल 11500 से अधिक टीमों ने भाग लिया है और 3500 से ज़्यादा स्कूलों ने पहले ही अपना पंजीकरण करा लिया है।
दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, लखनऊ, कोलकाता अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोच्चि सहित देश भर के 48 शहरों में कक्षा 8 से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए इस अत्यंत प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बैंक का मुख्यालय मुंबई में स्थित है और इसी स्थान पर नवंबर में होने वाले ग्रैंड-फिनाले में पूरे भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के समक्ष शहर स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं की योग्यता का परीक्षण होगा।
राष्ट्रीय क्विज़ प्रतियोगिताओं के विषयों में सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरूकता तथा बैंकिंग एवं फाइनेंस शामिल थे।
प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी के साथ 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
यू-जीनियस 3.0 को लेकर छात्रों की प्रतिक्रिया और उत्साह को देखते हुए, बैंक को राष्ट्र निर्माण और युवाओं के सशक्तिकरण की उम्मीद है।


