- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
होम क्रेडिट इंडिया ने लॉंच किया नया दीवाली कैंपेन #शानदारदीवाली
नई दिल्ली, 25 सितंबर 2024: होम क्रेडिट इंडिया, अग्रणी वैश्विक कंज्यूमर फाइनेंस प्रदाता कंपनी की स्थानीय शाखा, ने अपना नया त्योहारी कैंपेन #शानदारदीवाली लॉन्च किया है, जो #जिंदगीहिट! के ब्रांड विचार के तहत है। देश भर के ग्राहकों में त्योहार के मौके पर उत्साह जगाने के उद्देश्य से, यह ब्रांड कैंपेन होम क्रेडिट इंडिया के वित्तीय समाधानों की आसानी और सुविधा को रेखांकित करता है। नया एवी अब सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव है, जिसमें होम क्रेडिट इंडिया के सोशल चैनल जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब और लिंक्डइन शामिल हैं।
शानदार दीवाली कैंपेन दिवाली के उत्सवों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करता है, जिसमें श्रीमान और श्रीमती शर्मा को अपने बच्चों के साथ त्योहार की तैयारी करते हुए दिखाया गया है। एवी की शुरुआत पड़ोस की आंटियों से होती है जो शर्मा के घर की ओर बढ़ रही हैं और एक दूसरे के आभूषणों की तारीफ करते हुए शर्मा परिवार के घर के पुराने उपकरणों पर चुटकी ले रही हैं। जब वे घर के परिसर में पहुंचती हैं, तो वे सजावट से प्रभावित होती हैं लेकिन शर्मा परिवार पर टिप्पणी करके उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करती रहती हैं जैसे “सजावट पर इतना पैसा खर्च करने से अच्छा नया फ्रिज ले लेते”। हालांकि, जब आंटियां घर के अंदर कदम रखती हैं, तो वे हैरान रह जाती हैं क्योंकि उन्हें कई नए और चमचमाते उपकरणों का नजारा दिखता है। उनके हैरान चेहरे देखकर, श्रीमान शर्मा प्रसन्नता से मुस्कुराते हुए बताते हैं कि उन्हें होम क्रेडिट इंडिया के रूप में कन्ज्यूमर ड्यूरेबल्स और मोबाइल के वित्तपोषण में एक भरोसेमंद पार्टनर मिला है।
कैंपेन में, आपसी बातचीत के जरिए हास्यपूर्ण ढंग से दिखाया गया है कि कैसे होम क्रेडिट इंडिया के वित्तीय समाधान ग्राहकों को गर्व से चहकते हुआ बनाते हैं और उनके आलोचकों को हैरान कर देते हैं – उन्हें अपने सरल, सुलभ और ग्राहक-अनुकूल सुविधाओं के साथ “शानदार” उत्सव मनाने में सक्षम बनाते हैं। कैंपेन होम क्रेडिट इंडिया के सुविधाजनक वित्तपोषण विकल्पों के साथ जीवनशैली को उन्नत करने के भाव को भी खूबसूरती से पकड़ता है।
नए दिवाली कैंपेन पर बोलते हुए, होम क्रेडिट इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी, आशीष तिवारी ने कहा, ” #शानदार दीवाली कैंपेन इस बात का उदाहरण है कि कैसे होम क्रेडिट व्यक्तियों को अपने जीवन स्तर को ऊपर उठाने और अपने उत्सवों में गहरा अर्थ जोड़ने का अधिकार देता है। हम एक दशक से अधिक समय से भारत भर के परिवारों की मदद कर रहे हैं, उनके सपनों को हमारे आसान ईएमआई के साथ वास्तविकता में बदल रहे हैं और अनिश्चितता या आलोचना के लिए कोई जगह नहीं छोड़ रहे हैं। हमें अपने ग्राहकों के विश्वसनीय भागीदार होने पर बहुत गर्व है और हम प्रत्येक त्योहार को और अधिक भव्य और यादगार बनाने का प्रयास करते हैं, इस प्रकार बनाते हैं उनकी #जिंदगी हिट”।
वर्तमान में 625 से अधिक शहरों में 53,000 से अधिक प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) के विशाल नेटवर्क के जरिए 17 मिलियन से अधिक ग्राहकों की सेवा कर रहे होम क्रेडिट इंडिया ने एक जिम्मेदार उपभोक्ता ऋणदाता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। ब्रांड अपने वित्तीय साक्षरता अभियान, “पैसे की पाठशाला” के जरिए 30 लाख से ज्यादा व्यक्तियों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है, जो समाज में उत्तरदायी ऋण लेने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है और जिम्मेदारी के साथ ऋण देने की प्रवृत्ति के प्रति होम क्रेडिट इंडिया की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।


