- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
गति ने छात्रों के लिए शुरू की स्टूडेंट एक्सप्रेस सर्विस
सुविधाजनक तरीके से हॉस्टल तक सामान पहुंचाने में मिलेगी मदद
31 मार्च, 2023: ऑलकार्गो ग्रुप की कंपनी और भारत की प्रीमियर एक्सप्रेस लॉजिस्टिक एवं सप्लाई चेन से जुड़ी सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनी गति लिमिटेड (Gati Ltd.) ने स्टूडेंट एक्सप्रेस सर्विस की शुरुआत की है. इस सर्विस को खास तौर पर छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है. स्टूडेंट एक्सप्रेस सर्विस के जरिए छात्र किफायती दर पर उपलब्ध, तेज, विश्वसनीय और देशभर में फैले गति के लॉजिस्टिक सर्विस नेटवर्क के माध्यम से अपने सामान को किसी भी शहर में भेज सकते हैं.
सरफेस ट्रांसपोर्टेशन मोड के लिए स्टूडेंट एक्सप्रेस सर्विस 825 रुपये के फ्लैट रेट पर अवेलेबल है. वहीं, गति एयर के लिए यह फीस 2100 रुपये है. ये फ्लैट रेट 20 किलोग्राम के सामान को एक जगह दूसरे ले जाने पर लागू होगा. इस सर्विस की फीस काफी किफायती रखी गई है ताकि छात्रों की पॉकेट पर ज्यादा बोझ ना पड़े. इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके सपनों पर ध्यान देने में मदद करना है और उनकी सामान से जुड़ी चिंताओं को समाप्त करना है. अफोर्डेबल कीमत के साथ इस सर्विस में छात्रों को कई तरह के सुविधानजक एवं सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
वे https://www.gati.com/track-by-docket/ के जरिए अपने शिपमेंट को ट्रैक कर सकते हैं. अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इसमें स्पेशल पैकेजिंग और रैपिंग, छुट्टी के दिन और संडे को पिकअप एवं डिलीवरी, बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के घर से पिकअप और डिलीवरी, हर मौसम के लिहाज से उपयुक्त कंटेनर व्हीकल के जरिए ट्रांसपोर्टेशन, ऑनलाइन एवं एसएमएस ट्रैकिंग सिस्टम, ईमेल अपडेट और 24/7 कस्टमर सपोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
छात्र भारत के 739 जिलों में से 735 जिलों के 19800 पिन कोड को कवर करने वाले त्वरित एवं विश्वसनीय ट्रांसपोर्टेशन सर्विस नेटवर्क का लाभ उठाने के लिए स्टूडेंट एक्सप्रेस सर्विस को चुन सकते हैं.
एक्सप्रेस लॉजिस्टिक सर्विस से जुड़ी दिग्गज कंपनी गति ने छात्रों को परेशानी मुक्त ट्रांसपोर्टेशन सर्विस देने के लिए 2012 में स्टूडेंट एक्सप्रेस सर्विस की शुरुआत की थी.
स्टूडेंट एक्सप्रेस सर्विस की दोबारा शुरुआत को लेकर गति लिमिटेड के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर हुआफरीद नसरवानजी ने कहा, “हॉस्टल से और हॉस्टल तक निजी सामानों को ले जाने व ले आने के लिए स्टूडेंट एक्सप्रेस छात्रों का पसंदीदा लॉजिस्टिक सर्विस बनकर उभरा है. गति के एक्सप्रेस लॉजिस्टिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिलीवरी क्षमताओं का लाभ उठाते हुए स्टूडेंट एक्सप्रेस ने अफोर्डेबिलिटी और दक्षता में मार्केट में एक अलग स्थान कायम किया है. हमारे आकलन के मुताबिक, 10 लाख से ज्यादा छात्र हर साल एक जगह से दूसरे जगह जाते हैं. स्टूडेंट एक्सप्रेस के साथ हम हम उन्हें अधिक पहुंच, विजिबलिटी, गति और सेफ्टी की पेशकश करते हैं. नए अकादमिक वर्ष की शुरुआत से पहले हमारा लक्ष्य देश के सभी शिक्षण संस्थानों को टार्गेट करना है. हम 2023 की अप्रैल से जून और जुलाई से सितंबर तिमाहियों के बीच दो लाख से ज्यादा ऑर्डर को पूरा करने की तैयारी में हैं क्योंकि आने वाले समय में वापस कैंपस लौटने से जुड़ी गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिलती है.”


