- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
एक्टर गौरव बजाज इस क्वारेंटाइन टाइम में कर रहे अपनी एंकरिंग स्किल्स पर काम, जानिए !
कोविड -19 के संक्रमण से बचने के लिए सरकार ने सभी देशवासियों को लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में इसका पालन करते हुए इन दिनों सभी टीवी कलाकार अपने-अपने घरों में रहकर कुछ अलग कर रहे हैं।
‘मेरी गुड़िया’ शो में राघवेंद्र गुजराल का किरदार निभाने वाले एक्टर गौरव बजाज अपने क्वारेंटाइन टाइम में अपनी एंकरिंग स्किल्स पर काम कर रहे हैं।
एक्टर गौरव बजाज के अनुसार इन दिनों सभी एक्टर्स लॉकडाउन अपने तरीके से बीता रहे हैं। कोई खाना पकाना सीख रहा है, कोई पेंट कर रहा है, कोई घर बैठे फनी वीडिओज़ बना रहा है। कोई अपने रीडिंग के पैशन को पूरा कर रहा है तो कोई डांस कर रहा है।
ऐसे में मैं भी इस क्वारेंटाइन टाइम में अपने एक्टिंग स्किल्स के साथ साथ अपनी एंकरिंग को बढ़ाने और उसे अधिक बेहतर करने का पूरा प्रयास कर रहा हूँ।
गौरव ने आगे बताया कि मैं फ्यूचर में एंकरिंग में भी एक्सप्लोर करना चाहता हूँ। इसलिए मुझे खुदको हमेशा पॉलिश करने और प्रैक्टिस करते रहने की पूरी जरुरत है। मैं एक अच्छा एक्टर ही नहीं बनना चाहता बल्कि एक अच्छा लर्नर भी बनना चाहता हूँ, जिसे हर नई चीज़ सीखने की आदत है।
ऐसे में यह तो तय हो गया कि एक्टर गौरव बजाज इस क्वारेंटाइन टाइम का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं और वह अपनी एंकरिंग स्किल्स को निखारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में गौरव के फैन्स उनसे इंस्पायर्ड ना हों यह भला कैसे हो सकता है।


