- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
गौरी प्रधान, स्टार भारत पर आने वाले हितेन तेजवानी के नए शो में गुप्ता ब्रदर्स चार कुँवारे फ्रॉम गंगा किनारे में निभाएंगी केमीओ किरदार
स्टार भारत अपने दर्शकों के लिएअपने हाथ की उँगलियों पर बैक टू बैक नए शोज़ लॉन्च कर रहा है, जिसमें गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान, अकबर का बल बीरबल के साथ एक्सक्यूज़ मी मैडम शामिल है। इस कठिन समय में यह ब्रांड अपने वादों पर पूरी तरह कायम है और अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए उन्हें हंसी और मस्ती की दैनिक खुराक प्रदान कर रहा है।
स्टार भारत के गुलदस्ते में शामिल होने के लिए अब दर्शकों के अपने पसंदीदा अभिनेता हितेन तेजवानी अपने अपकमिंग शो गुप्ता ब्रदर्स चार कुँवारे फ्रॉम गंगा किनारे के साथ इस श्रेणी में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
हां, आपने बिलकुल सही सुना!
यह शो चार भाइयों के जीवन पर आधारित एक अनोखे कॉन्सेप्ट के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसमें सबसे बड़े भाई शिव गुप्ता का किरदार हितेन तेजवानी द्वारा निभाया गया है, आलोक गुप्ता का किरदार आकाश मुखर्जी द्वारा निभाया गया है, वीरू गुप्ता का किरदार सत्य तिवारी द्वारा निभाया गया हैं और सबसे छोटे भाई रजत गुप्ता का किरदार मीत मुखी द्वारा निभाया गया है।
यह ड्रामे के साथ मिली ऐसी कहानी है जो इन भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मानते हैं कि उन्हें अपने जीवन में महिलाओं की ज़रूरत नहीं है। वह सब कुछ अपने दम पर करते हैं क्योंकि वे आत्मनिर्भर और खुद पर भरोसा रखने वाले हैं। यह कहानी उस शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है पवित्र गंगा नदी बसती हैं। जहाँ यह चार कुंवारे हैं हमें अपने जीवन की यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
खैर इतना ही नहीं, प्रमुख सूत्रों से हमें पता चला कि श्रीमती गौरी प्रधान इस शो में एक कैमियो किरदार निभाते हुए नज़र आएंगी। हितेन का मानना है कि वह उनका गुडलक चार्म हैं। खैर, हम यह नहीं जानते हैं कि कैसे और कब, लेकिन हम निश्चित रूप से टेलीविजन पर इस प्रतिष्ठित जोड़ी की वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।


