- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
खूबसूरत रोमांटिक वीडियो ‘सुन ले ज़रा’ में गौतम और पंखुड़ी रोड़े आए साथ; देखें उनका मंत्रमुग्ध कर देने वाला पोस्टर
वर्ष 2018 में शादी करने के बाद से ही गौतम और पंखुड़ी के फैंस बड़ी ही बेसब्री से उन्हें ऑनस्क्रीन एक साथ देखने के लिए उत्सुक थे,
और अब उनके फैंस के मन की यह इच्छा पूरी होने जा रही है। गौतम और पंखुड़ी ‘सुन ले ज़रा’ नाम के सोलफुल और रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में एक साथ नज़र आएंगे।
दुनिया की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगहों में से एक, कश्मीर की वादियों में इसे शूट किया गया है। इसका पोस्टर आज रिलीज़ हुआ है, जो इस विवाहित जोड़े के सच्चे प्यार को दर्शाता है।
गौतम रोड़े कहते हैं, “पंखुड़ी के साथ काम करना हमेशा ही दिलचस्प होता है। इस ट्रैक पर भी उनके साथ मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। हमारे फैंस और चाहने वाले एक लम्बे अरसे से हमें ऑनस्क्रीन एक साथ देखने के लिए उत्सुक थे और यह सॉन्ग इसका सबसे अच्छा मौका है। यह पोस्टर तो बस एक शुरुआत है, इसकी रिलीज़ का मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ।”
पंखुड़ी कहती हैं, “गौतम के साथ काम करना हमेशा ही एक सुखद अनुभव होता है और यह पहली बार है, जब हमने शादी के बाद एक साथ काम किया है, वह भी कश्मीर की खूबसूरत वादियों में। यह पोस्टर मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि यह पहली बार है कि गौतम और मैं एक म्यूजिक वीडियो में एक साथ आएँगे। इस सॉन्ग को जो बात खास बनाती है, वह यह है कि यह एक रोमांटिक सॉन्ग है। मैं इस सॉन्ग के लिए अपने फैंस की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हूँ।”


