- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
जॉर्जिया एंड्रियानी ने अवैध रूप से कुत्तों को नागालैंड ले जाए जाने का किया खुलासा ,कहा कि इस क्रूरता को रोका जाए
हाल के दिनों में, देश में मासूम जानवरों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और उनकी हत्या की भयावह घटनाएं सामने आई हैं, जिसने सार्वजनिक आक्रोश को भड़काया है और मानवता को पूरी तरह से शर्मसार किया है।
ट्विटर पर शेयर की गई पोस्ट से हम देख सकते है कि किस तरह कुत्तों को पश्चिम बंगाल और असम की बॉर्डर पर नागालैंड में मानव उपभोग के लिए अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। बॉलीवुड हस्तियों ने भयानक तस्वीर नहीं देखी गई और उन्होंने अपने अपने विचार को सोशल मीडिया के माध्यम से सामने रखा। हाल ही में ,जॉर्जिया एंड्रियानी ने भी अपने विचार को हमसे शेयर किया।
जॉर्जिया एंड्रियानी ने कहा ‘ इन कुत्तों को एक बैग में रस्सी से बंधा हुआ रखने का विचार ,जैसे कि यह कोई बेचा जाने वाला सामान हो और इन मासूमों को खाए जाने के लिए हत्या करने के विचार से मैं बीमार महसूस करने लगी हूँ । यदि आपने वह पिक्चर देखा है तो आपने देखा होगा कि ये कुत्ते एक-दूसरे को देखकर कैसे डर रहे हैं कि जैसे उनको पता है कि उनके साथ आगे ऐसा होने वाला है क्योंकि वे बेहद बुद्धिमान जानवर होते हैं और उनका बहुत विकसित अंतर्ज्ञान होता है। ‘
उन्होंने आगे कहा कि , ‘मेरे पास एक पालतू कुत्ता है और उनमे समझ होती है। उनका मांस खाने के लिए उनकी हत्या करना काफी अपमानजनक है। बेशक मैं न केवल पालतू जानवरों जैसे कुत्ते और बिल्ली बल्कि धरती के हर जानवर के बारे में बात कर रही हूँ।
बहुत से लोग कहते हैं कि मुझे यह समझ नहीं आता है कि मेरी मेज पर से मीट कैसे समाप्त हो जाता है। और यह लेख विशेष रूप से आपके लिए है जो स्वैच्छिक अज्ञानता में रहते हैं क्योंकि हर किसी को उस दर्द के बारे में पता होना चाहिए जो जानवरों को अपने जीवन के दौरान गुजरता पड़ता है क्योंकि वे बहुत खराब परिस्थितियों में रखे जाते हैं।
कभी-कभी हजारों दूसरे कुत्ते के साथ पिंजरे में और जिन्हे रौशनी की एक किरण भी नहीं दिखाई देती है। कभी-कभी ऐसी जगह पर जहा वे हिल भी नहीं सकते हैं और अंत में ऐसे क्रूर तरीके से मारे जाते हैं सिर्फ और सिर्फ उस प्लेट में परोसे जाने के लिए।’
कई लोग यह भी कहते हैं कि आप जानवरों की परवाह क्यों करती हैं जबकि लोग भी पीड़ित हैं, दोनों की परवाह क्यों नहीं की जा सकती। यह ऐसा मामला नहीं है, जहाँ किसी एक के प्रति अधिक सहानुभूति दिखानी हो ,या तो इंसान या जानवर ।
हालाँकि हमारे समय सोशल मीडिया के द्वारा अपनी बात को सामने रखा जा सकता है, जो हर किसी के लिए सुलभ है और यह बेहतर तरीके से चीजों को बदलने के लिए अपनी आवाज उठाने का मौका देता है। जानवरों के पास कोई आवाज नहीं है, इसलिए किसी को उनकी खातिर खड़े होने की जरूरत है। ‘
इटालियन ब्यूटी जल्द ही बॉलीवुड में ‘वेलकम टू बजरंगपुर ‘ में नज़र आने वाली है ,जिसमे उनके साथ श्रेयस तलपड़े नज़र आने वाले है। इसके अलावा अरबाज खान और प्रिया प्रकाश वारियर द्वारा अभिनीत बहुप्रतीक्षित ‘श्रीदेवी बंगलो ‘ में आइटम नंबर करती हुई देंगी।


