- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
सिनेमा के जादू में खो जाइए : आज की शाम भाईजान के नाम, एंड पिक्चर्स पर
एक शानदार सेलिब्रेशन के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि एंड पिक्चर्स बॉलीवुड के अल्टीमेट सुपरस्टार सलमान खान का जन्मदिन मनाने के लिए कुछ खास लेकर आ रहा है! एक धमाकेदार शाम में भाईजान की दो ब्लॉकबस्टर हिट्स का मजा लीजिए जिसमें शाम 5:15 बजे एक्शन से भरपूर ‘राधे’ दिखाई जाएगी, जिसके बाद रात 10 बजे रोमांचक थ्रिलर ‘अंतिम’ आपको अपनी सीट से बांध लेगी। नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट से भरी ये शाम वाकई आपके लिए यादगार साबित होगी।
एंड पिक्चर्स पर भाईजान के शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हो जाइए। चाहे आप भाईजान के परम फैन हों या उनके अलग-अलग किरदारों से अनजान हों, आप बेशक अपने परिवार के साथ मनोरंजन से भरी एक शानदार शाम की उम्मीद कर सकते हैं। इस यादगार सेलिब्रेशन में भाईजान के धमाकेदार और असरदार किरदारों में खो जाने के लिए तैयार हो जाइए जहां उनके दमदार रोल्स और उनके जोरदार किरदारों से लेकर उनके जबर्दस्त, एक्शन, कॉमेडी, स्वैग और डांस का जलवा देखने को मिलेगा।
सलमान खान के उल्लेखनीय करियर में आए अलग-अलग मोड़ के जरिए एक खास सफर के लिए तैयार हो जाइए। राधे की इंटेंसिटी से लेकर इंस्पेक्टर राजवीर सिंह की सूझबूझ तक, हर फिल्म मनोरंजन से भरपूर एक संपूर्ण पैकेज का वादा करती है, जो आपको फुल-ऑन स्क्रीन अनुभव देगी।
तो अपने कैलेंडर पर तारीख मार्क कर लीजिए, अपना पाॅपकॉर्न उठाइए और एंड पिक्चर्स पर भाईजान के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हो जाइए, 27 दिसंबर को।


