- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने घर के बनाये स्किन केयर मास्क को शेयर करते हुए कहा कि वह इस पर विश्वास करती हैं!
हम सभी लॉक डाउन के चलते एक महीने से कहीं अधिक समय से अपने घरो में कैद हैं। साथ ही हम अपने दोस्तों के साथ बाहर जाना काफी मिस कर रहे है। इसके अलावा ऐसा लगता है कि सैलून और स्पा का चक्कर लगाए ज़माने बीत गए, लगभग हर कोई अपने सौंदर्य की देखभाल के लिए परेशान है।
यह महामारी सत्र हमारी त्वचा और हमारे बालों पर भारी पड़ रहा है। घर पर अपनी त्वचा और बालों की देखभाल पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है । इसके अलावा, अपनी देखभाल करना खाली समय बिताने का सही तरीका है। बॉलीवुड स्टार जॉर्जिया एंड्रियानी क्वारंटाइन के दौरान अपनी सुंदरता के निखार को बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स हमसे साझा कर रही हैं।
जॉर्जिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और अपनी सभी महिला प्रशंसकों और दोस्तों को एक ब्यूटी टिप दिया है । जॉर्जिया ने अपने वीडियो को कैप्शन देते हुए कहा, “आप में से कई लोगों ने मेरी त्वचा की खूबसूरती के बारे में एक वीडियो बनाने का अनुरोध किया है, इसलिए यहाँ मैंने एक वीडियो तैयार किया है।
यह हर किसी के लिए काफी सरल और सस्ता उपाय है। यह एक नुस्खा है जो जापान के मेरे एक दोस्त ने मुझे बताया। कुछ साल पहले यह नुस्खा मेरे स्किन के लिए यह अद्भुत काम किया है, आशा है कि यह आपके लिए भी काम करेगा।
यह कम से कम एक सप्ताह के बाद परिणाम दिखाना शुरू करता है, इसलिए कृपया पैशन्स रखे !
तो आप से होममेड तरीके को सुनने के लिए उत्सुक हैं।
️ “
नीचे दिया गया वीडियो देखें:
जॉर्जिया एंड्रियानी श्रेयस तलपड़े, संजय मिश्रा और तिग्मांशु धूलिया अभिनीत ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ से जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा, वह अरबाज खान और प्रिया प्रकाश वारियर अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलो ‘ में एक आइटम नंबर करते हुए भी नज़र आने वाली हैं।


