- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
5 मरीज़ों ने 6 दिन में ही कोरोना को दी मात
इंडेक्स से स्वस्थ हो कर लौटे 20 कोरोना मरीज़
इंदौर। इंदौर शहर में कोरोना पोजिटिव मरीज़ों के सफल उपचार का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी इंडेक्स से 20 मरीज़ स्वस्थ हो कर घर लौटे।मरीज़ों ने अस्पताल से विदा लेते वक़्त इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव और उनकी टीम को धन्यवाद व आशीर्वाद दिया।
टीम में नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर, कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथियों को तहे दिल से धन्यवाद एवं आशीर्वाद दिया जिनकी वजह से आज वह इस बीमारी को हरा कर घर लौट रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा आज इंडेक्स से 20 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट गए। इंडेक्स अस्पताल में हम मरीज़ों का सफलतापूर्वक उपचार कर पा रहे है यह हमारे डॉक्टर और उनकी टीम की लगातार मेहनत और लगन का ही यह परिणाम है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया हमारा लगातार यहीं प्रयास रहता है कि हम मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाए जिससे मरीज़ों को जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिले और इस प्रयास में हम सफल होते नज़र आ रहे है।


