- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंश्योरेंस देखो में 20 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा गिरनारसॉफ्ट
भारत की प्रमुख इंश्योरटेक कंपनी, इंश्योरेंसदेखो अपने ब्रांड और टेक्नोलॉजी कौशल को बढ़ावा देने के लिए इस फंड का इस्तेमाल करेगी
नई दिल्ली. गिरनारसॉफ्ट जो अपनी अग्रणी ऑटो प्रॉपर्टीज CarDekho.com, Zigwheels.com और gaadi.com के लिए मशहूर है, ने अपनी सहायक कंपनी इंश्योरेंसदेखो में 20 मिलियन डॉलर निवेश करने की योजना की घोषणा की है। इंश्योरेंसदेखो भारत का प्रमुख इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म है। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की ब्रांडिंग में निवेश करने और साथ ही टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट और सेल्स टीमों को मजबूत बनाने में किया जाएगा।
इंश्योरेंसदेखो अपने ऑनलाइन और ऑफलाइन वितरण नेटवर्क का लाभ उठाकर अनूठे एड्वाइज़री मॉडल के जरिए इंश्योरेंस की बिक्री करती है। इस पूंजी का उपयोग इंश्योरेंसदेखो के लेन-देन व्यावसाय को सुदृढ़ करने और देशभर में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए करेगी। इंश्योरेंसदेखो ने हाल ही में पूरे देश में 1 लाख इंश्योरेंस एड्वाइज़र को शामिल करने की घोषणा की है। यह पहले ही 20,000 एड्वाइज़र की सफलतापूर्वक भर्ती कर चुकी है।
गिरनारसॉफ्ट के सह संस्थापक और सीईओ अमित जैन ने कहा, “इंश्योरेंसदेखो को इकोसिस्टम प्ले को पूरा करने के लिए एक मामूली पहल के रूप में शुरू किया गया था। अंकित के नेतृत्व में, इतने सालों में इंश्योरेंसदेखो ने देश की प्रमुख इंश्योरटेक कंपनियों में अपनी जगह बनाई है।
उन्होंने कारदेखो की पूंजी दक्षता और तकनीकी प्रगति का इस्तेमाल किया है लेकिन वह खुद का भी एक बड़ा और स्वतंत्र व्यावसाय भी बना रही है। पूंजी का यह प्रस्तावित समावेश भारत के सबसे आकर्षक इंश्योरटेक बिजनेस को बनाने की उनकी क्षमता में हमारा विश्वास दिखाता है।”
अंकित अग्रवाल का कहना है कि, “हमारी यात्रा के पहले चरण में, हमने बीमा ग्राहकों, भारत की प्रमुख बीमा कंपनियों और वितरण भागीदारों के अनूठे तीन तरह के बाजार का निर्माण किया है। हमारा ध्यान उद्योग में अग्रणी ऐसा टेक स्टैक और प्लेटफॉर्म बनाना था जिस पर हमारे सभी हितधारक भरोसा कर सकें।
मितव्ययी होने के बावजूद, हम भारत के अग्रणी इंश्योरटेक कंपनी में से एक बन चुके हैं। हमारी अनूठी परामर्शी अप्रोच हमें आज के समय में जब बीमा उद्योग में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, एक बड़ा, लाभदायक और प्रभावी व्यावसाय बनाने के लिए एक दुर्लभ अवसर देती है।”

इंश्योरेंसदेखो के सीईओ और सह-संस्थापक अंकित अग्रवाल ने बताया, “इस नई पूंजी निवेश का इस्तेमाल हमारी डिजिटल उपस्थिति को बढ़ाने में किया जाएगा। बी2बी स्पेस में हमारा स्थिति पहले से ही मजबूत है। इस राउंड के साथ, हमारा उद्देश्य अपने बी2सी प्लेटफॉर्मको और मजबूत बनाने के लिए ब्रांडिंग और मार्केटिंग में निवेश करना है। इस प्लेटफॉर्म पर पिछली दो तिमाहियों से काफी बढ़िया प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।”


