- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अपने सपनों को दें ग्लोबल समिट से एक नई उड़ान
इंदौर: गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के कन्फ्यूजन को दूर करने और सटीक गाइडेंस के लिए Successfactor ने देश की चुनिंदा व अनुभवी हस्तियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है। इसके लिए ‘Successfactor.in’, 19 से 20 दिसंबर के बीच दो दिवसीय ऑनलाइन ग्लोबल समिट का आयोजन करने जा रहा है।
इस समिट में विभिन्न क्षेत्रों के 16 से अधिक स्पेशलिस्ट और गवर्नमेंट ऑफिसर्स शामिल होंगे, जो स्टूडेंट्स के सवालों का जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासा को दूर करेंगे। इस समिट के दौरान यूपीएससी, एसएससी और एमपीएससी, बैंक पीओ, आरबीआई, पीसीएस, एलआईसी, एनटीपीसी, एसआई, कलेक्टर, बैंक मैनेजमेंट, एसडीएम जैसी सर्विसेस में दशकों तक सेवा देने वाले गवर्नमेंट ऑफिसर से स्टूडेंट्स को रूबरू होने का मौका मिलेगा।
इस दौरान स्टूडेंट्स को किस तरह प्रिपरेशन करनी चाहिए, किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, एग्जाम एक बार में किस तरह क्लियर किया जा सकता है, आदि महत्वपूर्ण प्रश्नों का जवाब जानने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए एक प्लेटफार्म पर इतने विशेषज्ञ का एक साथ होना वाकई एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।
इसी क्रम में संस्था के फाउंडर तिलकेश भाटिया ने सूचित किया कि देश के पूर्व आईएएस अधिकारी व चीफ इलेक्शन कमिश्नर ओम प्रकाश रावत इस वैश्विक शिखर सम्मेलन के मुख्य वक्ता होंगे।
40 से अधिक वर्षों तक विभिन्न प्रशासनिक पदों और इंदौर के पूर्व कलेक्टर रहे ओ पी रावत जी का मानना है कि UPSC व अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं एक रेस की तरह हैं, जिसमें जो जितना तेज दौड़ेगा उतना आगे जाएगा। सब कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप क्या अलग कर रहे हैं वह मायने रखता है। यहाँ बात कॉम्पिटिशन की है एग्जाम की नहीं, इस रेस में आपको सबसे आगे रहना है।
अब इसके लिए या तो आप कुछ ऐसा करें जो कोई नहीं कर रहा है या फिर उसी चीज को अलग अंदाज में करें। उनके अनुसार आप 16,18 या 20 घंटे पढ़कर, स्मरण कितना रख पा रहे हैं यह आवश्यक है। इसलिए ब्रेन को इतना शार्प बनाएं की आप जो भी पढ़े वो याद रहे और एग्जाम हॉल में आप अपने दिमाग की स्मरण शक्ति से सवालों के सटीक हल ढूँढ सकें।
Successfactor.in द्वारा स्टूडेंट्स को यूपीएससी और पीएससी के लिए प्रीलिम्स, मैन्स, ऐसे(निबंध) और इंटरव्यू आदि के लिए स्टेप बाय स्टेप तैयारी कराई जाती है। एग्जाम सिलेबस, पैटर्न, टिप्स और ट्रिक्स, टाइम मैनेजमेंट और डाउट्स क्लियर, स्टडी मटेरियल में हर स्टूडेंट्स की पर्सनल सहायता की जाती है। Successfactor.in स्टूडेंट्स को हर तरह की गवर्नमेंट एग्जाम के लिए गाइड करता हैं। इतना ही नहीं स्टूडेंट्स को अवेलेबल स्पॉन्सरशिप एवेन्यूज के बारे में भी इन्फॉर्म किया जाता है। यह मेहनती स्टूडेंट्स के लिए अपनी तरह का पहला और नया इनिशिएटिव है।


