- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ग्लोबल स्टार राम चरण IFFM के एंबेसडर घोषित, ये सम्मान पाने वाले पहले इंडियन एक्टर बने RRR स्टार
मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर ग्लोबल स्टार राम चरण को भारतीय फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न में भारतीय कला और संस्कृति के राजदूत से सम्मानित किया जाएगा. ऐसा अचीवमेंट पाने वाले ग्लोबल स्टार राम चरण पहले भारतीय अभिनेता बन गए हैं.
ग्लोबल स्टार राम चरण के फैंस के लिए गुडन्यूज है. RRR स्टार राम चरण को भारतीय फिल्म फेस्टिवल मेलबोर्न (IFFM) ने अपने 15वें संस्करण के लिए राजदूत गेस्ट घोषित किया है. साथ ही सम्मानित गेस्ट होने के अलावा, राम चरण को इंडियन सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए भारतीय कला और संस्कृति के राजदूत से सम्मानित किया जाएगा.
इसी के साथ राम चरण यह सम्मान पाने वाले इंडियन सिनेमा के पहले एक्टर बन गए हैं. राम चरण की पिछली फिल्म आरआरआर थी, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था. आरआरआर के हिट सॉन्ग नाटू-नाटू ने ऑस्कर सेरेमनी में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर भी जीता था.
बता दें, भारतीय फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न हर साल मेलबर्न में 15 से 25 अगस्त को विक्टोरियिन स्टेट सरकार द्वारा होस्ट किया जाता है. मेलबर्न दक्षिणपूर्वी ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया की तटीय राजधानी है.
ग्लोबल स्टार राम चरण ने कहा है, ‘मैं भारतीय फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जो कि एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय सिनेमा की विविधता और समृद्धि को दर्शाता है, हमारी फिल्म इंडस्ट्री को रिप्रजेंट करना और दुनिया भर के फैंस और सिनेप्रेमियों से जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, आरआरआर की सक्सेस और दुनिया भर में इसे मिला प्यार जबरदस्त रहा है और मैं मेलबर्न में दर्शकों के साथ इस पल को साझा करने के लिए बेहद उत्साहित और रोमांचित हूं, मैं मेलबर्न में अपना राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के इस सम्मानजनक मौके का इंतजार कर रहा हूं.’
भारतीय फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न के डायरेक्टर मितु भौमिक लैंग ने इस फेस्टिवल में राम चरम के शामिल होने पर कहा है, ‘उनके आने से इस फेस्टिवल के प्रति सम्मान और इसकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आरआरआर में उनके काम ने न केवल नए चीजों का पैदा किया है, बल्कि आज इंडियन सिनेमा में सबसे प्रभावशाली एक्टर्स में से एक के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है, हमें मेलबर्न में उनका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है और हम फेस्टिवल में दर्शकों के साथ उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं’.
ग्लोबल स्टार राम चरण अपनी मोस्ट अवेटेड पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म गेम चेंजर से चर्चा में हैं. डायरेक्टर शंकर ने इस फिल्म को बनाया है. राम चरण के फैंस को फिल्म गेम चेंजर का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं हुआ है. इसके अलावा राम चरण की फिल्म R16 तैयार हो रही है, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड फीमेल में दिखेंगी. इसी के साथ राम चरण और पुष्पा के डायरेक्टर भी एक फिल्म ला रहे हैं.


