- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ग्लोबल स्टार राम चरण की फ़िल्म गेम चेंजर संक्रांति पर होगी रिलीज़
साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म ‘गेम चेंजर’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। दर्शक बेसब्री से फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन अब उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म की रिलीज की तारीख में बदलाव किया गया है। फिल्म अब तय समय पर दस्तक नहीं देगी।
बहुप्रतीक्षित तेलुगु फिल्म गेम चेंजर अब संक्रांति 2025 के आसपास रिलीज होगी। राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत यह फिल्म पहले क्रिसमस 2024 पर रिलीज होने वाली थी। यह फिल्म पहले 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान किया है।
गेम चेंजर की रिलीज की घोषणा दशहरा के दिन 12 अक्तूबर को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस यानी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश के जरिए की गई। पोस्ट-प्रोडक्शन प्रक्रिया दिसंबर 2024 तक पूरी होने की उम्मीद है और आने वाले महीनों में तीन और गाने रिलीज किए जाएंगे।
क्लिप में यह भी कहा गया कि गेम चेंजर के स्थगित होने के कारण अभिनेता चिरंजीवी और उनकी आगामी फिल्म ‘विश्वंभरा’ के फिल्म निर्माताओं को अपनी रिलीज की तारीख पर पुनर्विचार करना होगा। अभी तक मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म की रिलीज की तारीख अनिश्चित बनी हुई है।
शंकर द्वारा निर्देशित ‘गेम चेंजर’ एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित ‘गेम चेंजर’ में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।


