- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
गोदरेज एंड बॉयस के कंस्ट्रक्शन व्यवसाय ने अपने सस्टेनेबल बिल्डिंग मटेरियल विकल्पों के साथ इंदौर में प्रवेश किया
127 साल पुराने भारतीय समूह, गोदरेज एंड बॉयस का उद्देश्य इंदौर में अगले दो सालों में एएसी ब्लॉक्स के शीर्ष विक्रेताओं में अपना स्थान बनाना है
इंदौर, — जुलाई, 2024: गोदरेज एंटरप्राईज़ ग्रुप के खंड, गोदरेज एंड बॉयस के निर्माण व्यवसाय ने आज इंदौर के बाजार में प्रवेश करते हुए कंपनी के ऑटोक्लेव्ड एयरेटेड कंक्रीट (एएसी) ब्लॉक्स एवं अन्य संबंधित उत्पाद इंदौर के तेजी से बढ़ते हुए रियल ईस्टेट और निर्माण बाजार में पेश किए।
इन सामग्रियों की बढ़ती मांग के साथ इस व्यवसाय का उद्देश्य अगले दो सालों में इंदौर में एएसी ब्लॉक्स के सर्वोच्च विक्रेताओं में अपनी जगह बनाना है। गोदरेज के टफ एएसी ब्लॉक्स पारंपरिक ईंटों की बजाय थर्मल पॉवर प्लांट में बिजली बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कोयले की राख (फ्लाई एश) से बनी ईंटों की श्रृंखला है, जो एक ईको-फ्रेंडली विकल्प है। इन सस्टेनेबल टफ एएसी ब्लॉक्स का उपयोग एक हरित एवं ज्यादा सस्टेनेबल भविष्य प्रदान करता है, जिससे पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित होते हैं।
इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर है, जो मध्य भारत की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह घर खरीदने वालों और रियल ईस्टेट में निवेशकों के लिए एक आकर्षक केंद्र बनता जा रहा है। ऊर्जा के संरक्षण, टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी पर केंद्रित रहते हुए इंदौर भारत में स्मार्ट सिटीज़ के लिए एक मॉडल बन रहा है।
गोदरेज कंस्ट्रक्शन में एग्ज़िक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट एवं बिज़नेस हेड, अनूप मैथ्यूज़ ने कहा, ‘‘गोदरेज कंस्ट्रक्शन में हम सस्टेनेबल निर्मित वातावरण का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे रेडी मिक्स कंक्रीट और वॉलिंग एवं पेविंग सॉल्यूशंस, जैसे एएसी ब्लॉक्स, रेडी मिक्स प्लास्टर, और बाईंडिंग मॉर्टर को ‘गोदरेज टफ’ ब्रांड के अंतर्गत बाजार में बेचा जाता है। पर्यावरण संरक्षण की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप हम कंक्रीट उत्पाद, वॉलिंग एवं पेविंग उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करते हैं, जो आईजीबीसी ग्रीनप्रो सर्टिफाईड है। ये उत्पाद हरित भवनों का निर्माण करने वाले अग्रणी रियल ईस्टेट डेवलपर्स के लिए भी फायदेमंद हैं। हम महाराष्ट्र और गोवा के मुख्य शहरी क्षेत्रों में उत्पादों की इस श्रेणी में सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स में से एक हैं। मध्य प्रदेश में इंदौर, भोपाल एवं अन्य विकसित होते हुए शहरों में अपना विस्तार करके हमारा उद्देश्य इन जगहों पर सस्टेनेबल निर्माण सामग्री की बढ़ती मांग को पूरा करना है। हम बेहतर रियल ईस्टेट संपत्तियों का निर्माण करने में अपने ग्राहकों की मदद करके निरंतर उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करते हैं।’’


