- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
गोदरेज ने इंदौर में लॉन्च की स्मार्ट सुरक्षा की नई रेंज
आधुनिक घरों और व्यवसायों के लिए डिज़ाइन और तकनीक का अनूठा संगम
आधुनिक उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए स्मार्ट इनोवेशन के साथ 80% मार्केट शेयर पर कब्जा करने का लक्ष्य
इंदौर, 6 अगस्त 2025: गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस डिविजन ने इंदौर के तेजी से बढ़ते सिक्योरिटी सॉल्यूशंस मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति को और सुदृढ़ करते हुए प्रीमियम और तकनीक-सक्षम होम लॉकर्स की अपनी नई रेंज लॉन्च की है। उपभोक्ता और संस्थागत, दोनों क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति के साथ, कंपनी अब मध्य प्रदेश पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है, जो देश के सबसे गतिशील और तेजी से शहरीकरण वाले राज्यों में से एक बनकर उभरा है।
इसके अलावा, इंदौर और भोपाल जैसे शहरों का रियल एस्टेट सेक्टर 2025 में भारत के सबसे तेज़ी से विकसित हब के रूप में ऊभर कर सामने आए हैं, जहां आवासीय संपत्तियों की कीमतों में असाधारण वृद्धि और व्यावसायिक क्षेत्रों में मांग में तेज़ उछाल देखने को मिला है। इस वृद्धि को आईटी सेक्टर में विकास, रोजगार की तलाश में प्रवासियों की लगातार आमद और स्मार्ट सिटी पहलों की गति ने प्रेरित किया है। शहरी परिवर्तन और घर खरीदने वालों की संख्या में वृद्धि के साथ, उन्नत होम सिक्योरिटी समाधानों की मांग में भी तेज़ी आई है, क्योंकि लोग अधिक सुविधा, सुरक्षा और सौंदर्य मूल्य की तलाश कर रहे हैं। गोदरेज इस बदलाव का जवाब अगली पीढ़ी के लॉकर्स के माध्यम से दे रहा है, जो अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक डिज़ाइन का संगम हैं।
गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस के बिजनेस हेड, श्री पुष्कर गोखले ने कहा, “जैसे-जैसे इंदौर और भोपाल जैसे शहर स्मार्ट शहरी केंद्र बनते जा रहे हैं, होम और संस्थागत सुरक्षा की परिभाषा भी बदल रही है। अब यह केवल एक सुरक्षा साधन न रहकर आधुनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। हम सहज तकनीक को सुंदर डिजाइन के साथ मिलाकर इस बदलाव का नेतृत्व कर रहे हैं। हमारी नई रेंज सिर्फ सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि यह भी बदलने के लिए डिज़ाइन की गई है कि आज के उपभोक्ता कैसे रहते हैं, काम करते हैं और आकांक्षा रखते हैं। मध्य प्रदेश हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार है और हम नवाचार, साझेदारी और पहुंच के ज़रिए देशभर में सुरक्षा के भविष्य को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी योजना है कि आगामी तीन वर्षों में हम वर्ष-दर-वर्ष 18% की दर से विकास करें, और होम लॉकर श्रेणी में अपनी वर्तमान 75% बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाकर 80% से अधिक तक पहुंचाएं। वहीं, आभूषण सुरक्षा क्षेत्र में भी हमारा लक्ष्य 70% बाजार हिस्सेदारी के करीब पहुंचना हैं।”
मध्य प्रदेश में कंपनी का यह विस्तार अत्यंत समयानुकूल है, खासकर तब जब उपभोक्ता व्यवहार और ज्वेलरी रिटेल लैंडस्केप भी तेजी से बदल रहा है। सोने की कीमत ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने के साथ, उपभोक्ता पुराने आभूषणों को नए में विनिमय कर रहे हैं, जिससे रीसाइकल्ड गोल्ड लेनदेन में तेजी आई है। ऐसे परिदृश्य में व्यक्तिगत घरों और ज्वैलर्स, दोनों के लिए सुरक्षित और विश्वसनीय होम लॉकर की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।
इसी मांग को पूरा करते हुए, गोदरेज ने डिफेंडर ऑरम प्रो रॉयल (Defender Aurum Pro Royal) लॉकर पेश किया है, जो भारत का पहला बीआईएस-प्रमाणित क्लास ई, हाई-सिक्योरिटी सेफ है। खासतौर पर ज्वैलर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है और मूल्यवान इन्वेंट्री के लिए बेहतर सुरक्षा और उच्च क्षमता वाला स्टोरेज प्रदान करता है। यह कदम हाल ही में भारत सरकार द्वारा जारी क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर के अनुरूप है, जिसमें सभी हाई सिक्योरिटी सेफ निर्माताओं/विक्रेताओं के लिए BIS दिशानिर्देशों का पालन और आईएसआई-लेबल वाले सेफ की आपूर्ति अनिवार्य की गई है।
इसके अलावा, कंपनी ने एक्यूगोल्ड आईईडीएक्स सीरीज (AccuGold iEDX Series) भी लॉन्च की है, जो एक गोल्ड प्यूरीटी टेस्टिंग मशीन है और ज्वेलरी स्टोर्स, हॉलमार्किंग सेंटर्स तथा गोल्ड लोन सर्विस देने वाले बैंकों के लिए आदर्श विकल्प है। हाई-सिक्योरिटी जोन के लिए जहां पारंपरिक आरसीसी स्ट्रॉन्ग रूम अव्यवहारिक हैं, गोदरेज एमएक्स, बीआईएस (आईएसआई) लेबल वाले पोर्टेबल स्ट्रॉन्ग रूम पैनल अधिकतम सुरक्षा के साथ एक लचीला, मॉड्यूलर विकल्प प्रदान करते हैं।
घर मालिकों के लिए, हाल ही में लॉन्च किए गए एनएक्स प्रो स्लाइड (NX Pro Slide), एनएक्स प्रो लक्स (NX Pro Luxe), राइनो रीगल (Rhino Regal), और एनएक्स सील (NX Seal) मॉडल में डुअल-मोड एक्सेस (डिजिटल और बायोमेट्रिक), इंटेलिजेंट आईबज अलार्म सिस्टम, कंसील्ड स्टोरेज, और इंटीरियर जैसे इनोवेशन हैं। आधुनिक इंटीरियर के अनुरूप इसकी खूबियां यह परिभाषित कर रही हैं कि सुरक्षा रोजमर्रा के जीवन का एक सहज हिस्सा बना गई हैं।
आगे की योजना में, गोदरेज इंदौर और भोपाल से परे मध्य प्रदेश के टियर-2 और टियर-3 शहरों तक अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। खासकर उन शहरों तक, जो अपनी ज्वेलरी कारीगरी और बढ़ती समृद्धि के लिए जाने जाते हैं। रिटेल नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म को मजबूत बनाते हुए, कंपनी का लक्ष्य है कि वह पूरे राज्य में आसान और भविष्य-रेडी सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराए।


