- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
अंजली, निधि व भारतीय को स्वर्ण पदक
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की मेजबानी में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा खंडवा रोड स्थित विश्वविद्यालय के आधुनिक सिंथेटिक ट्रेक पर आज से प्रारंभ हुई । इस स्पर्धा में 6 संभागों के खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश कर रहे है.
पहले दिन आयोजित 1500 मीटर की महिला वर्ग की रेस में ग्वालियर की अंजली तोमर को पहला, जबलपुर की प्रीति दमोह को दूसरा तथा रीवा की कुसुम देवी को तीसरा स्थान मिला। गोला फेंक में ग्वालियर की निधि पहले, इंदौर के तुखकी खान दूसरे तथा जबलपुर की ज्योत्सना दास तीसरे स्थान पर रही।
लांग जम्प का स्वर्ण जबलुपर की भारतीय तुरकर तथा रजत इंदौर की अनीता भंवर के नाम रहा। पुरुष वर्ग के विभिन्न वर्गो के इंवेट में भोपाल के स ंदीप सेन, भोपाल के आनंद कुमार राय तथा रीवा के पंकज कुमार साकेत पहले स्थान पर रहे।
इसके पूर्व स्पर्धा का शुभारंभ कुलपति नरेन्द्र कुमार धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अध्यक्षता डा. राजेन्द्र सिंह ने की। इस अवसर पर अतिरिक्त संचालक प्रो. के.एन. चतुर्वेदी व सुनील दुधाले मौजूद थे। इस अवसर पर राघव जायसवाल, बी. एल. भाटे, विकास कौशिक, हेमा लढ्ढा मौजूद थे। सं ंचालन सत्येन्द्र शर्मा ने किया तथा आभार महेन्द्र कुमार मिश्रा ने माना।


