- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
ग्रेसी सिंह और तन्वी डोगरा के बीच है एक मजबूत रिश्ता
एण्डटीवी का पौराणिक शो ‘संतोषी मां सुनाए व्रत कथाएं‘ एक भक्त और भगवान के बीच के अटूट बंधन की कहानी को बयां करता है। पर्दे पर भक्त स्वाति की भूमिका (तन्वी डोगरा) और भगवान संतोषी मां की भूमिका (ग्रेसी सिंह) ने निभाई है। हालांकि, इन दोनों के बीच का ये मजबूत रिश्ता न सिर्फ ऑन-स्क्रीन बल्कि ऑफ स्क्रीन भी देखने को मिलता है।
स्वाति उर्फ तन्वी और संतोषी मां, उर्फ ग्रेसी दोनों एक दूसरे के काफी करीब है और दोनों एक दूसरे की अक्सर प्रशंसा, प्यार और एक-दूसरे के प्रति स्नेह व्यक्त करते हैं। वो एक-दूसरे से बातचीत करने में बहुत समय बिताते हैं और शूटिंग के दौरान कई ऐसी चीजे हैं जो दोनों में एक-जैसी है।
अपने इस खूबसूरत बॉन्ड और दोस्ती पर बात करते हुए, ग्रेसी सिंह ने कहा, ‘‘तन्वी एक बहुत ही जोशीली और प्यारी लड़की है। मुझे उसका चंचल और सहज रवैया बहुत पसंद है। बहुत अच्छा लगता है जब आप अपने सह-कलाकार के साथ प्रोफेशनल की तुलना में व्यक्तिगत रूप से ज्यादा जुड़े होते हो। वह किसी भी चीज को बहुत जल्दी सीख लेती हैं, और उनकी ये खासियत सभी को बहुत ही पसंद हैं। हमारी काफी चीजंे एक-दूसरे से मिलती जुलती हैं, और हम एक-दूसरे के साथ घंटों बाते करते हैं। जैसी वो हैं मुझे वो बहुत ही पसंद हैं।‘‘
तन्वी डोगरा ने कहा, ‘‘मैं ग्रेसी मैम की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं, और मैंने हमेशा उन्हें एक सादगी, सकारात्मकता और शांति का प्रतीक माना है। वह मेरे लिए मेरी प्रेरणा हैं। हमारे ब्रेक के दौरान उनके साथ समय बिताना मुझे बहुत ही अच्छा लगता है, और हम कई टॉपिक्स जैसे सिनेमा, निर्देशन, डांस और शो में हमारे किरदार के बारे में बातचीत करते हैं। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ हैं, और मैं उनकी खूबसूरती से बहुत प्रभावित हूं। वह मेरे लिए एक दोस्त, फिलॉसफर और मार्गदर्शक हैं।‘‘


