- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
एम.टी. क्लॉथ मार्केट में पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ का भव्य समापन
• देशभर से आए थोक व्यापारियों ने लिया हिस्सा, पांच दिनों तक रहा व्यापारिक उत्साह
• डेली ड्रॉ में कई क्रेता व्यापारी बने विजेता, बोनी मिल्क के मालिक श्री अजय जी अग्रवाल ने निकाले पुरस्कार
• 7 अक्टूबर को होगा 351 उपहारों का मुख्य बम्पर ड्रॉ
इंदौर, 2 अक्टूबर 2026 । देश की प्रमुख थोक कपड़ा मंडियों में शामिल श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट में 28 सितम्बर से आयोजित पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। फेयर के दौरान इंदौर सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में थोक व्यापारी और खरीदार एम.टी. क्लॉथ मार्केट पहुंचे और विभिन्न श्रेणियों के कपड़ों की खरीदारी के साथ व्यापारिक सौदे किए।
श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश चौरड़िया ने बताया, “इंदौर की कपड़ा मंडी का इतिहास गौरवशाली रहा है और इस ट्रेड फेयर के माध्यम से हमने इस ऐतिहासिक बाजार को देशभर के व्यापारियों से जोड़ने का प्रयास किया है। पांच दिनों के दौरान देश के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में व्यापारियों ने यहां पहुंचकर खरीदारी की। व्यापारियों की सकारात्मक भागीदारी और उत्साह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से इंदौर के कपड़ा व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए।”
एसोसिएशन के मंत्री कैलाश मूंगड़ ने कहा, “फेयर के दौरान व्यापारियों की सुविधा के लिए पार्किंग, निःशुल्क ई-रिक्शा और भोजन जैसी व्यवस्थाएं लगातार सुचारु रूप से संचालित की गईं। देशभर से आए हजारों व्यापारियों ने फेयर में सहभागिता की और बाजार के व्यापारियों के साथ कारोबार किया। आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन की पूरी टीम, व्यापारियों और सहयोगी संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।”
इंदौर टेक्सटाईल ट्रेड फेयर के संयोजक मनोज नीमा एवं राजेश नाहटा ने बताया, “फेयर के दौरान व्यापारियों को खरीदारी के साथ आकर्षक उपहार जीतने का भी अवसर दिया गया। ‘बम्पर अमृत उपहार योजना’ के तहत डेली ड्रॉ में प्रतिदिन 51 क्रेता व्यापारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। निर्धारित कूपनों पर हाथों-हाथ सुनिश्चित उपहार भी दिए गए। फेयर में व्यापारियों का जिस तरह उत्साह देखने को मिला, उससे आयोजन समिति का उत्साह और बढ़ा है।”
फेयर के तहत आयोजित ‘बम्पर अमृत उपहार योजना’ के 1 अक्टूबर के डेली ड्रॉ में कुल 51 क्रेता व्यापारियों को विजेता घोषित किया गया। इनमें झालावाड़ के गिरीश इंटरप्राइजेस, देवास की प्रियाल साड़ी, मुसाखेड़ी के धाकड़ टेलर्स, इंदौर के साईंकृपा मैचिंग सेंटर, कोटा की फिओआना और इंदौर के गौरव कलेक्शन सहित विभिन्न शहरों के व्यापारियों का चयन हुआ।
बोनी मिल्क के मालिक श्री अजय जी अग्रवाल द्वारा डेली ड्रॉ के पुरस्कार निकाले गए। इस दौरान व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला और विजेता व्यापारियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
डेली ड्रॉ में इंदौर के अलावा देवास, झालावाड़, रतलाम, उज्जैन, खरगोन, भोपाल, सिहोर, गुना, दाहोद, पुणे, बड़वानी, महू, जावरा, भिलाई, सीतामऊ, शामगढ़ सहित विभिन्न शहरों और क्षेत्रों के व्यापारियों का चयन हुआ।
फेयर के दौरान एम.टी. क्लॉथ मार्केट परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, भव्य तोरण द्वारों तथा पोस्टर-बैनरों से सजाया गया। आयोजन को लेकर बाजार के करीब 1500 थोक प्रतिष्ठानों, दलालों और एजेंटों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
व्यापारियों की सुविधा के लिए श्री क्लॉथ मार्केट विद्यापरिसर में पार्किंग तथा वहां से एम.टी. क्लॉथ मार्केट तक निःशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही बीसानीमा समाज धर्मशाला में आगंतुक व्यापारियों के लिए रियायती दरों पर भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
आयोजन समिति के अनुसार, ‘बम्पर अमृत उपहार योजना’ का मुख्य बम्पर ड्रॉ 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें 351 आकर्षक उपहारों के साथ दलालों के लिए 31 उपहारों का विशेष ड्रॉ भी निकाला जाएगा।
आयोजन समिति ने देशभर से फेयर में पहुंचे सभी व्यापारियों, खरीदारों, दलालों, एजेंटों तथा सहयोगी संस्थानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सहभागिता से ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ सफल रहा।


