- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सारेगामापा की सिल्वर जुबली पर ‘एक देश एक राग‘ में ‘लाॅकडाउन अंताक्षरी‘ खेलेंगीं गुड्डन, कल्याणी और प्रीता
जहां हम सभी मिलकर इस वैश्विक महामारी पर विजय पाने के लिए कार्य कर रहे हैं, वहीं भारत के अग्रणी मनोरंजन चैनल ज़ी टीवी ने देश को एकजुट करने और लोगों का मूड ठीक करने के लिए संगीत की जबर्दस्त ताकत को पहचाना है।
25 साल पहले शुरू हुए भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नॉन-फिक्शन फ्रेंचाइज़ – ज़ी टीवी के सारेगामापा ने अपनी शुरुआत से ही संगीत की ताकत के जरिए आम आदमी का जीवन संवारा है और उन्हें उनकी गायन प्रतिभा दिखाने के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ मंच उपलब्ध कराया है।
2020 में जहां सारेगामापा 25 वर्षों का पड़ाव पार कर चुका है, वहीं ज़ी संगीत की ताकत के जरिए दर्शकों को महामारी की निराशा से दूर रखने के लिए एक कदम आगे बढ़ाने जा रहा है। सहायता राशि एकत्रित करने के लिए किया जाने वाला कार्यक्रम ‘एक देश, एक राग‘ इंडस्ट्री का अपनी तरह का पहला अभियान है, जिसमें संगीत की ताकत के जरिए मानवता को इस कठिन वक्त का सामना करने में मदद मिलेगी।
‘एक देश एक राग‘ 23 मई को शुरू होगा, जिसमें डिजिटल माध्यम पर 25 घंटे का म्यूज़िक मैराथन चलेगा। 25 साल का यह गौरवशाली सफर एक भव्य काॅन्सर्ट ‘एक देश एक राग‘ पर आकर रुकेगा, जिसमें ज़ी समूह के 19 चैनलों पर देश की 10 भाषाओं को समाहित करता एक काॅन्सर्ट होगा। इस काॅन्सर्ट में विभिन्न क्षेत्रों के सारेगामापा के सबसे लोकप्रिय प्रतिभागी अपने-अपने घरों से गाते हुए नजर आएंगे।
जहां इस नेक काम के लिए हिमेश रेशमिया, शान, उदित नारायण, अल्का याग्निक, जावेद अली और रिचा शर्मा, जैसे जाने-माने कलाकार साथ आएंगे, वहीं भारत की फेवरेट ज़ी टीवी की बहुएं भी एक रोमांचक अंताक्षरी खेलती नजर आएंगी। खूबसूरत गुड्डन (कनिका मान), क्यूट कल्याणी (रीम शेख) और ग्लैमरस प्रीता (श्रद्धा आर्य) गानों के इस गेम में एक दूसरे से मुकाबला करेंगी, जिसे सभी के चहेते टीवी होस्ट से फिल्म एक्टर बने जय भानुशाली प्रस्तुत करेंगे।
फिक्शन शोज की लीड अभिनेत्रियों के बीच होने वाला अपनी तरह का यह पहला गायन मुकाबला यकीनन आपको रोमांच से भर देगा। जहां जय इस सेगमेंट को होस्ट करेंगे, वहीं सभी मिलकर शानदार वक्त गुजारेंगे। अंताक्षरी का यह मस्ती भरा राउंड सभी दर्शकों को अपने घर में आराम से बैठकर अपनी फेवरेट टीवी की बहुओं के साथ गाने पर मजबूर कर देगा।
इस अंताक्षरी में कुंडली भाग्य की प्रीता, करण (धीरज धूपर) को एक गाना डेडीकेट करेंगी जबकि गुड्डन लॉकडाउन पर अफसोस जाहिर करेंगी क्योंकि उन्हें अक्षत (निशांत सिंह मलकानी) के हाथों का बना पास्ता बहुत याद आ रहा है। कल्याणी भी यह बताती नजर आएंगी कि कैसे वो मल्हार (सेहबान अज़ीम) के साथ शूटिंग को कितना मिस कर रही हैं।
इस लॉकडाउन अंताक्षरी में हिस्सा लेते हुए इन तीनों लेडीज़ ने कुछ शानदार गाने गाए, जिनमें ‘कहते हैं खुदा ने‘, ‘नीले नीले अंबर पर‘ और ‘इमली का बूटा‘ जैसे गाने शामिल हैं। तो आप भी इन खूबसूरत गायिकाओं को अपने घर मैं बैठकर दर्शकों के लिए शूटिंग करते हुए जरूर देखिए।
ज़ी टीवी के गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा में गुड्डन की भूमिका निभाने वाली कनिका मान ने कहा, ‘‘सारेगामापा की विरासत का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मेरे परिवार और मैंने बचपन से इस शो को फॉलो किया है। यह एक ऐसा प्रतिष्ठित मंच है, जहां नए टैलेंट की खोज होती है।
यह शो अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है तो इसे पूरी भव्यता के साथ मनाया जाना लाज़मी है और ज़ी टीवी के परिवार का हिस्सा होते हुए मुझे अपनी तरह के इस पहले अभियान ‘एक देश एक राग‘ के जरिए इस जश्न में शामिल होकर बेहद खुशी हो रही है। यह कार्यक्रम यकीनन इस कठिन वक्त में सभी का मूड बना देगा।
मैं अपनी फेवरेट अंताक्षरी खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं और ैं उम्मीद करती हूं कि घर पर रह रहे मेरे सभी फैंस मेरे साथ गाएंगे। मैंने इसमें कुछ दिलचस्प गाने गाए हैं और मुझे लगता है कि सभी को यह सेगमेंट बहुत पसंद आएगा।‘‘

ज़ी टीवी के ‘तुझसे है राब्ता‘ की कल्याणी यानी रीम शेख ने कहा, ‘‘मैंने बीते कुछ वर्षों से पूरी शिद्दत से सारेगामापा को फॉलो किया है और मैं इस प्रतिष्ठित शो की बड़ी फैन हूं, जहां सिंगिंग सितारों का जन्म होता है।
जिस तरह से इस मंच ने बहुत-से टैलेंटेड लोगों के सपनों को सच किया, यह देखकर मुझे बहुत अच्छा लगता है और अब मुझे ‘एक देश एक राग‘ के दौरान अंताक्षरी के मस्त सेगमेंट में हिस्सा लेने का इंतजार है। मुझे खुशी है कि मैं सारेगामापा की 25वीं वर्षगांठ पर एक ऐसे फंडरेजिंग कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने जा रही हूं जो संगीत की ताकत के जरिए मानवता पर मरहम लगाएगा।
हालांकि सबसे अच्छी बात यह है कि मैं ज़ी टीवी की अपनी सहयोगी बहुओं के साथ अंताक्षरी के मस्ती भरे खेल में हिस्सा लूंगी। इन दोनों शानदार महिलाओं के साथ मेरा जबर्दस्त मुकाबला होगा और आपको भी हमें कुछ शानदार गाने गाते हुए देखने का मौका मिलेगा।‘‘

श्रद्धा आर्य यानी ज़ी टीवी के कुंडली भाग्य की प्रीता ने कहा, ‘‘अपनी व्यस्तता के चलते रीम, कनिका और मुझे कभी एक साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका नहीं मिला। हमारी मुलाकात सिर्फ पार्टियों या अवार्ड समारोहों में होती है।
लेकिन इस शानदार अभियान के लिए एक साथ आना बड़ा सुखद एहसास है, जिसमें सारेगामापा जैसे प्रतिष्ठित शो की 25वीं वर्षगांठ भी मनाई जाएगी। मैं पहले ही कह सकती हूं कि हम बहुत मस्ती करने वाले हैं और अंताक्षरी के इस मजेदार गेम में मुझे इन दोनों खूबसूरत महिलाओं से मुकाबला करने में बहुत मजा आएगा।
यह बड़ी रोमांचक गतिविधि होगी, जिसमें मैं इस लाॅकडाउन के दौरान हिस्सा ले रही हूं। अब मैं अपनी फेवरेट ज़ी टीवी की बहुओं के साथ वक्त बिताने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती, जिसके सूत्रधार जय भानुशाली होंगे। मुझे इसमें और भी बहुत सारी चीजें देखने का इंतजार है।‘‘
तो आप भी ज़ी टीवी पर 24 मई को शाम 7 बजे सारेगामापा के ‘एक देश एक राग‘ के दौरान गुड्डन, कल्याणी और प्रीता को अंताक्षरी में एक दूसरे से जोरदार मुकाबला करते जरूर देखिए।


