- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लॉकडाउन के बाद एण्डटीवी का शो ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ मेरा पहला प्रोजेक्ट है: संदीप आनंद
बेहद टैलेंटेड अभिनेता, संदीप आनंद टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है, वो 12 साल से इस इंडस्ट्री में हैं। उन्हें उनके बेहतरीन अभिनय और हास्य के लिए जाना जाता है, अब संदीप एण्डटीवी के शो ष्गुड़िया हमारी सभी पे भारीष् में गुड़िया (सारिका बहरोलिया) का लव इंटरेस्ट निभाने के लिए बिलकुल तैयार है। एक खुल्लम-खुल्ला बातचीत में, उन्होंने अपने किरदार के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने अपने कॅरियर और आगे क्या करेंगे, इस बारे में बातचीत की।
लॉकडाउन के बाद शूटिंग पर वापस लौटकर कैसा महसूस हो रहा है?
लॉकडाउन के बाद एण्डटीवी का शो गुड़िया हमारी सभी पे भारी मेरा पहला प्रोजेक्ट है। एक लम्बे अंतराल के बाद काम पर लौटकर बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। यह किरदार बहुत मजेदार है, और इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। मैं पिछले 12 सालों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं, और यह एक बहुत ही शानदार यात्र्रा रही है। मैं अपने सभी दर्शकों और प्रशंसकों को इस लगातार सहयोग और सराहना के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।
हमें शो में अपने किरदार के बारे में बताएं?
मेरे किरदार का नाम संदीप है, जो बहुत अच्छा दिखता है और वह बहुत अमीर, प्रसिद्ध घमंडी और शानदार टेलीविजन स्टार है। वह उन फिल्मों में पैसा लगाता है जिसमें वह स्टार है, और शूटिंग के लिए वह एक गांव आया है। लेकिन नन्हे के पास उसके लिए दूसरी योजनाएं है और वह उनकी शादी के लिए किसी भी तरह से उसे फुसला कर गुड़िया (सारिका बहरोलिया) के घर ले जाने के लिए मना लेता है।
शुरुआत में, वह अटका हुआ महसूस करता है लेकिन जल्द ही उसके दिल में परिवार के लिए पसंद बढ़ने लगती है। गुप्ता परिवार की सादगी, देखभाल का उनका रवैया और उनके उसूल उस पर एक सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। लेकिन उसे गुड़िया खूब परेशान करती है और वह हर पल उससे बचने की कोशिश करता है। लेकिन क्या यह गठबंधन वाकई काम करेगा या पहले ही टूट जाएगा है, यह जानने के लिए आपको एपिसोड देखना होगा। यह ड्रामा, हंसी और मनोरंजन से भरपूर पूरी तरह से एक मजेदार एंट्री है।
3 एण्ड टीवी के शो गुड़िया हमारी सभी पे भारी का हिस्सा बनकर कैसा महसूस हो रहा है?
यह कहानी बहुत मजेदार है, और सभी कलाकार बेहद दोस्ताना और बहुत ही प्रतिभाशाली है। कुछ कलाकार थिएटर पृष्ठभूमि से है और मेरे सीनियर हैं। यह कहानी माता-पिता की स्थिति से कहीं न कहीं मिलती जुलती है जो हमेशा अपनी बेटी की शादी के लिए थोड़ा चिंतित रहते हैं और इस शो में मुख्य भूमिका निभाने वाली गुड़िया(सारिका बहरोलिया)के लिए एक अच्छे दूल्हे की तलाश में लगे रहते हैं।
मैंने इसकी शूटिंग के हर पल का खूब आनंद उठाया है। हमारे कुछ मजेदार सीक्वेंस लाइनअप है। हमारे पास कई मजेदार एपिसोड्स है और मुझे इस बात का विश्वास है कि यह देखने के बाद दर्शकों को जरूर हंसी आएगी। इस शो के सभी कलाकार एवं तकनीशियन दल खूब मजेदार हैं और यह एक करीबी परिवार है। दोबारा से शूटिंग शुरू करने का अनुभव बहुत ही शानदार है और वो भी इस तरह के मजेदार शो के लिए।
4 आपका किरदार एक प्रसिद्ध अभिनेता का है, यह आपके असल जिंदगी के व्यक्तित्व से कितना मिलता-जुलता है?
हालांकि मेरे किरदार का नाम भी वही है जो मेरा है, यानी संदीप, हमारा व्यक्तित्व एक-दूसरे से बिलकुल अलग है। रील लाइफ का संदीप घमंडी, धनी और उसका स्वाभाव खुद को ही सबकुछ समझने वाला है, वह उसकी फिल्मों पर पैसा लगाता है और उसमें अभिनय भी करता है। असल जिंदगी में जो संदीप है वह उस हर चीज के लिए शुक्रगुजार है जो उसने अपनी जिन्दगी में हासिल की है। मैं इस बात को लेकर खुश और एहसानमंद हूं कि इंडस्ट्री ने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा और मेरे प्रशंसक मेरे लिए हमेशा एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम बनकर रहे।
5 क्या आपने इस भूमिका के लिए किसी तरह की तैयारियां की? अगर हां, तो हमें अपनी तैयारियों के बारे में बताइए?
अपने वजन को अलावा कोई खास तैयारी नहीं की। मैं फिलहाल में अपना असल वजन जो मेरा पहले था उसे वापस पाने के लिए एक खास डाइट पर हूं, मैं एक मोटे व्यक्ति का किरदार निभा रहा था। इस भूमिका के लिए खुद को तैयार करने में, नियमित रूप से वर्कआउट और कुछ खास खाने की चीजे मेरी दिनचर्या का हिस्सा है।
संदीप अब शो में एंट्री कर रहा है, तो हमें कहानी के बारे में कुछ बताएं?
मेरा संदीप का किरदार टेलीविजन का एक जाना-माना कलाकार है जो आत्म-केंद्रित और घमंडी है। उसे एक शूटिंग के लिए छोटे से गांव में ले जाया जाता है, जहां पर उसे गुप्ता परिवार में मासूम और चुलबुली गुड़िया (सारिका बहरोलिया) के साथी के रूप में मैच करवाने के लिए ले जाया जाएगा।
शुरुआत में, संदीप और गुड़िया काफी परेशानियों से गुजरते हैं लेकिन अंततः उनके अलग-अलग व्यक्तित्व जुड़ जाते हंै और उनकी शादी की घोषणा हो जाती है। शादी के दिन, नन्हे (सुधीर नीमा) संदीप के लिए ड्रिंक तैयार करता है लेकिन गुड़िया उसे पी लेती है और बेहोश हो जाती है। जिस शादी के लिए हर कोई तरस रहा है, क्या वह अंततः होगी? या फिर संदीप इससे पीछे हट जाएगा? यह जानने के लिए आपको शो देखना होगा।


