- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
सारेगामापा लिटिल चैंप्स के होली स्पेशल एपिसोड में चढ़ेगा गुजिया, ठंडाई और जबर्दस्त म्यूजिक का रंग
पिछले सात सफल सीजंस से बाल गायकों की मधुर आवाजों और धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ रियलिटी टेलीविजन पर राज करने के बाद ज़ी टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स अब सीजन 8 के साथ लौट आया है।
नए सीजन में जहां बाॅलीवुड प्लेबैक की गोल्डन तिकड़ी – अल्का याग्निक, उदित नारायण और कुमार सानू जजों के रूप में नजर आ रही है, वहीं पॉपुलर एंकर मनीष पॉल इस शो को होस्ट कर रहे हैं। प्रतिभागियो के टैलेंट, जजों की जुगलबंदी और मनीष की कॉमिंग टाइमिंग के साथ दर्शकों को इस पूरे सीजन के दौरान मजेदार वीकेंड्स देखने को मिलेंगे।
सारेगामापा लिटिल चैंप्स का होली स्पेशल एपिसोड इस शो के सभी फैंस के लिए यादगार रहेगा। सारे जजों और प्रतिभागियों के बीच होली का जबर्दस्त उत्साह, यकीनन इस एपिसोड का हाइलाइट होगा। तीनों जजों के बीच मस्ती भरी बातें और इन गिफ्टेड कंटेस्टेंट्स की जबर्दस्त परफॉर्मेंस, इस एपिसोड को देखने लायक बना देंगी!
लेकिन इतना ही नहीं, इस एपिसोड में और भी बहुत कुछ है! इस शो में ठंडाई, गुजिया और उपहार भी बांटे गए, जहां कुमार सानू और उदित नारायण ने अपनी सहयोगी जज अलका याग्निक के प्रति प्यार जताया।
उत्सव का माहौल बढ़ाने के लिए कुमार सानू ने अल्का याग्निक के लिए गिफ्ट के रूप में गुजिया लाईं। उधर उदित नारायण भी पीछे नहीं थे। उन्होंने अल्का याग्निक को ठंडाई भेंट की। यह एक ठंडा पेय है, जिसे ज्यादातर होली के त्यौहार पर पिया जाता है।
ऐसे में आश्चर्य नहीं कि अल्का याग्निक भी अपने सहयोगी जजों के इस कदम से काफी प्रभावित हुईं। होली के उपहारों के साथ कुछ संगीतमय प्रस्तुतियों और बहुत-से डांस के साथ सारेगामापा का यह एपिसोड यकीनन समा बांध देगा।


