- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
गुरु रंधावा और सई मांजरेकर ने अपनी फिल्म कुछ खट्टा हो जाए के लिए गुरु के इशारे तेरे गाने के रीमेक को किया शूट
“कुछ खट्टा हो जाए” गाने की शूटिंग के सेट से गुरु रंधावा और सई मांजरेकर की ज़बरदस्त केमिस्ट्री का फुटेज हुआ लीक
एक आश्चर्यजनक मोड़ में, “कुछ खट्टा हो जाए” के गाने की शूटिंग के एक लीक फुटेज ने इंटरनेट पर तूफान मचा दिया है। इस ताजा जोड़ी को स्क्रीन पर एक साथ देखकर प्रशंसक और उद्योग के अंदरूनी सूत्र बहुत ही ज़्यादा उत्सुकता हैं, और इस रोमांटिक कॉमेडी की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम सभी प्रशंसकों के लिए एक तोहफा लेकर आए हैं क्योंकि यह लीक फुटेज गुरु रंधावा और सई मांजरेकर के बीच शानदार केमिस्ट्री की झलक दिखाता है, जिससे देख कर हर कोई उत्साहित हो जायेगा|
लीक हुए फुटेज में दोनों सितारों को गुरु रंधावा के चार्ट-टॉपिंग गाने, “इशारे तेरे” के रीमेक पर दिल खोलकर नाचते हुए दिखा जा सकता है। जब फिल्म बड़े पर्दे पर आएगी तो गुरु और सई अपनी शानदार केमिस्ट्री और मनमोहक अभिनय के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं।
गुरु रंधावा के सबसे लोकप्रिय ट्रैक में से एक, “इशारे तेरे” को फिल्म “कुछ खट्टा हो जाए” के लिए नया रूप दिया गया है। यह गाना, जो अपनी तेज़ बीट्स और आकर्षक बोल के लिए जाना जाता है, फिल्म में ऊर्जा की एक खुराक जोड़ने का वादा करती है। वीडियो में हम गुरु रंधावा और सई मांजरेकर को काले रंग की पोशाक में देख सकते हैं, जहां वे भारी संख्या में भीड़ के बीच ताल पर थिरक रहे हैं और अपनी शानदार केमिस्ट्री का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशंसक इस नई जोड़ी को स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यह एक अभिनेता के रूप में गुरु की बड़ी बॉलीवुड शुरुआत होने वाली है।
“कुछ खट्टा हो जाए” के सेट से लीक हुए फुटेज ने फिल्म की रिलीज के लिए ज़्यादा उत्साह बढ़ा रही है, खासकर गुरु रंधावा और सई मांजरेकर के बीच शानदार केमिस्ट्री। गुरु के आकर्षण और सई के बढ़ते स्टारडम के साथ, “कुछ खट्टा हो जाए” निश्चित रूप से बड़े पर्दे पर जादू पैदा करेगयी, जिससे दर्शक उनकी शानदार केमिस्ट्री से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
कुछ खट्टा हो जाए में अनुपम खेर, इला अरुण, परेश गनात्रा, अतुल श्रीवास्तव और परितोष तिवारी भी हैं। फिल्म का निर्माण माच फिल्म्स के तहत अमित भाटिया द्वारा किया गया है और जी अशोक द्वारा निर्देशित है। यह रॉम-कॉम साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिसकी जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी.


