- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
ग्वालियर चंबल बाढ़ त्रासदी: सोशल मीडिया प्लेटफार्म कू ऐप (Koo) पर मुख्यमंत्री द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है पूरी जानकारी
विजयपुर में करीब 120 लोगों को दो दिनों में बाढ़ से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है
Madhya Pradesh : ग्वालियर चंबल क्षेत्र में भारी बारिश आफत बन गई है। ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर सभी जगह भारी बारिश के कारण चंबल, क्वारी, महुअर, सिंध, पार्वती सहित तमाम नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रहीं हैं। माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्टेट कंट्रोल कमांड सेंटर से लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही वे कू (Koo) ऐप के माध्यम से लगातार सटीक जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कू (Koo) ऐप के माध्यम से कहा, “गुना कलेक्टर ने बताया कि जिले में स्थिति नियंत्रित हो रही है। मैंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा से निपटने की तैयारी रखें जिससे असामान्य स्थिति होने पर उसका सामना किया जा सके। भोपाल ADRM श्री गौरव सिंह ने बताया कि गुना-ग्वालियर रेल सेक्शन बंद है। ट्रेनें डायवर्ट की गई हैं। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कोई हानि नहीं हुई।”
कू (Koo) ऐप के माध्यम से मुख्यमंत्री ने सांत्वना देते हुए कहा, “विजयपुर में करीब सौ लोगों को कल और बीस लोगों को आज बाढ़ से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मुझे विश्वास है आप लोगों के प्रयास सफल होंगे। सेना की भूमिका सदैव सराहनीय रही है। यह परीक्षा की घड़ी है। सभी अधिकारी युक्ति और बुद्धि से काम लेते हुए स्थिति को सामान्य बनाएँ।”
सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में करीब 300 से ज्यादा गांव की बाढ़ की चपेट में हैं। भारी बारिश के कारण रेल तथा सड़क यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हाइवे बंद हैं, ट्रेनों को भी झांसी होकर निकाला जा रहा है। वर्तमान स्थिति की जानकारी के मुताबिक 1400 लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं, लेकिन सुरक्षित हैं। एसडीआरएफ की 29 टीमें बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। सभी जिलों के प्रभारी मंत्री कण्ट्रोल रूम में बैठकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
उपरोक्त हालातों से अवगत होने के लिए आप भी कू ऐप से जुड़ सकते हैं और सीधे मुख्यमंत्री द्वारा उपलब्ध कराई जा रही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


