- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
बिजली उपभोक्ता संतुष्टि के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य हो
मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक ने क्यूआर कोड से मीटर रीडिंग पर ध्यान देने के दिए निर्देश
इंदौर। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने गुरुवार को मैदानी आधिकारियों की मिटिंग ली। इस दौरान बाहर के तीन जिलों में क्यूआर कोड से मीटर रीडिंग में लापरवाही पाए जाने पर नाराजी जताई गई। क्यूआर कोड से मीटर रीडिंग में बिलिंग गुणवत्ता एवं उपभोक्ता संतुष्टि अधिक होती है। श्री तोमर ने कहा कि आगामी दो माह में क्यूआर कोड से सभी नगरीय क्षेत्रों में मीटर रीडिंग शत प्रतिशत होना चाहिए।
श्री तोमर ने निर्देश दिए कि 10 किलो वाट से उपर के सभी कनेक्शनों की एएमआर व एमआरआई होना चाहिए। उन्होंने विजिलेंस के हजारों प्रकरणों की राशि वसूली न होने पर नाखुशी जताई एवं अगस्त माह में राजस्व एकत्रण को कहा। श्री तोमर ने क्यूआर कोड में इंदौर शहर में अच्छी स्थिति होने पर शहर अधीक्षण यंत्री श्री कामेश श्रीवास्तव की तारीफ की, इसी तरह राजस्व वसूली के लिए डीआरए एक्शन को लेकर सबसे अच्छा कार्य होने पर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री श्री डीएन शर्मा की प्रशंसा की। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने कहा कि सही रीडिंग, सही बिलिंग, बिल समय पर मिलने एवं बिल की राशि समय पर जमा कराने के हर संभव प्रयास किए जाए। कोई भी उपभोक्ता परेशान न हो, यह व्यवस्था की जाए।
वर्षाकाल में सजग रहे
प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने सभी 15 मैदानी अधीक्षण यंत्रियों को कहा कि वर्षाकाल चल रहा है। यदि आपूर्ति बाधित हो तो कम समय में पुनः स्थिति सामान्य की जाए। संसाधन, जान माल की सुरक्षा- संरक्षा पर गंभीरता से ध्यान रखा जाए।
डीबीटी अब नीमच में
झाबुआ के बाद अब उज्जैन संभाग के नीमच में किसानों की सब्सिडी रकम बैंक खातों के माध्यम से देने की तैयारी के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री संतोष टैगोर, निदेशक श्री मनोज झंवर, कार्यपालक निदेशक श्री संजय मोहासे, श्री गजरा मेहता आदि ने विचार रखें।


