- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अपनी फ़िल्म की पहली डिजिटल रिलीज से खुश हूं: करन आनंद
देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 5.0 का ऐलान होने के साथ-साथ कुछ क्षेत्रों को अनलॉक किया गया है और सरकार की गाइड लाइन के अनुसार उन क्षेत्रों में काम शुरू हो चुका है। अब मनोरंजन जगत भी अपनी पूरी तैयारी में जुटी है ताकि फिर से एक बार दर्शक उनके चहिते कलाकारों को पर्दे पर देख सके।
तो वही लॉकडाउन के दौरान हमारे बॉलीवुड हस्तियों जैसे अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, रजनीकांत, रणबीर कपूर, दिलजीत दोसांझ, और आलिया भट्ट, जैसे अन्य लोगों ने साथ मिलकर परिस्थिति को देखते हुए ‘फैमिली’ नामक एक शार्ट फिल्म बनाई थी, जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था, और अब उनके बाद बॉलीवुड अभिनेता करन आनंद ने भी लॉकडाउन के दौरान मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एक शार्ट फिल्म ‘आईना ‘ बनाई है, जिसका उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना है।
इस मूवी को सोमवार शाम 6 बजे पिंक पैंथर के यूट्यूब चैनल पर वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था, जिसके बाद दर्शकों और प्रसंशको से मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स के बारे में फिल्म के अभिनेता करन आनंद ने अपने अनुभव को साझा किया, उन्होंने कहा ” इस फिल्म की शूटिंग करना वास्तव में चुनौतीपूर्ण था। लेकिन अब जैसे-जैसे दर्शकों से इसे लेकर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, मैं वास्तव में बहुत खुश हूं।
और यूट्यूब के माध्यम से अपनी फिल्म का पहली बार डिजिटल लॉन्च करना बहुत खुशी की बात है। और मैं आगे भी ऐसा करने के लिए उत्सुक हूं। और इस तरह मैं सामाजिक समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाना चाहता हूं। मैं हर किसी से अनुरोध करता हूं कि अभी की परिस्थियों को देखते हुए घर पर रहे और सुरक्षित रहे। “
तो वही आपको बता दे कि फिल्म ‘आईना ‘ का उद्देश्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और घर की सफाई कर्मचारियों के भुगतान के महत्व को दुनिया के सामने लाने का प्रयाश है। लॉकडाउन के दौरान सबसे खराब स्थिति में चल रहे दैनिक वेतन कर्मचारियों को मनोरंजन जगत भूल चुका है, जबकि इस समय उन लोगो को वित्तीय सहायता की ज्यादा आवश्यकता है। नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आप फिल्म का आनंद उठा सकते है :
इस फिल्म को पिंक पैंथर प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म में करन आनंद और प्रीति वर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ‘आईना ‘ को बॉबी खान द्वारा निर्देशित तथा शांतनु श्रीवास्तव और करण गुप्ता द्वारा निर्मित किया गया है।


