- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मेहनत और निष्ठा ने दिलाई पदोन्नति
काम या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि सदस्यों से पहचानी जाती है कंपनी
इंदौर, अक्टूबर, 2025: एक उत्कृष्ट कंपनी की पहचान सिर्फ उसके काम या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि तब होती है, जब वह अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को लेकर आगे बढ़ती है। उत्तर भारत की अग्रणी पब्लिक रिलेशन्स कंपनी, पीआर 24×7 इसी विश्वास के साथ विकास कर रही है कि कोई संगठन तभी मजबूत बनता है, जब वह अपने एम्प्लॉयीज़ को उनकी पूरी क्षमता दिखाने और नए आयाम हासिल करने के भरपूर अवसर दे। इसे ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने अपने 8 एम्प्लॉयीज़ का प्रमोशन कर उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी, जो न सिर्फ कंपनी के 2.0 सफर को गति प्रदान करेगा, बल्कि एम्प्लॉयीज़ के व्यक्तिगत और पेशेवर विकास को भी बढ़ावा देगा। सभी के नेतृत्व में कंपनी क्लाइंट्स को उत्कृष्ट अनुभव और संतुष्टि देने की नई मिसाल कायम करेगी।
इस अवसर पर पीआर 24×7 के फाउंडर, अतुल मलिकराम ने कहा, “एक कंपनी की सफलता में उसमें कार्यरत एम्प्लॉयीज़ के वर्षों के कार्य अनुभव जुड़कर कई गुना विकास में योगदान देते हैं। मैं हमेशा से ही यह मानता आया हूँ कि आज कंपनी जिस मुकाम पर है, वह सच्चिदानंद श्री साईं बाबा और सभी सदस्यों की कड़ी मेहनत, सर्वश्रेष्ठ देने के प्रति जुनून और निष्ठा का परिणाम है। ऐसे में, मेरा कर्तव्य है कि मैं उन पिलर्स को अपने साथ लेकर चलूँ, जिन्होंने इसे सिर्फ कंपनी से परे एक मजबूत परिवार बनाया। आज का दिन मेरे लिए बहुत ही खास है। जब मैंने इस कंपनी की नींव रखी थी, उस समय मेरा सिर्फ एक ही सपना था- ऐसा परिवार बनाना, जहाँ हर सदस्य काम के साथ सीखना जारी रखे, आगे बढ़े और अपनी पहचान बनाए। आज जिन साथियों को प्रमोशन मिला है, वह उनकी मेहनत का नतीजा ही नहीं, बल्कि पूरी टीम की एकजुटता और सहयोग का प्रमाण है। प्रमोशन पद नहीं, बल्कि भरोसे और जिम्मेदारी का नाम है, जिसके साथ हमें भारत से आगे बढ़कर अब पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाना है। सभी को धन्यवाद् और अपार शुभकामनाएँ।”
मीना बिसेन 11 वर्षों से अकाउंट और फाइनेंस में अपनी दूरदर्शिता और सूझ-बूझ से टीम का मार्गदर्शन करती आ रही हैं। अब चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के रूप में उनका नेतृत्व वित्तीय स्थिरता और रणनीति को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। 17 वर्षों के अनुभव के साथ उज्जैन सिंह चौहान मीडिया मॉनिटरिंग में अपनी तेज नजर और मेहनत के लिए जाने जाते हैं, अब सीओओ, मीडिया मॉनिटरिंग का पद संभालते हुए, कंपनी के दृष्टिकोण को नए आयाम प्रदान करेंगे। संसृति मिश्रा की 12 वर्षों की क्लाइंट-फोकस्ड सोच के चलते उन्हें सीओओ, क्लाइंट्स कोऑर्डिनेशन के पद से नवाज़ा गया है। विकास राजोरा, पब्लिक अफेयर्स में अपने नेटवर्क और समझदारी के लिए 14 वर्षों के अनुभव के साथ, अब सीओओ, पब्लिक अफेयर्स बनकर एडवोकेसी और आउटरीच में नई ऊर्जा लाएँगे। परिणीता नागरकर खेले, 15 वर्षों के अपने क्लाइंट रिलेशनशिप और मार्केटिंग स्किल्स के साथ, सीओओ, क्लाइंट्स कोऑर्डिनेशन का पदभार संभालकर टीम के अनुभव और क्लाइंट सेटिस्फैक्शन को नई दिशा देंगी। कंपनी में अपने 7 वर्षों के अनुभव के साथ रोहित सिंह चंदेल असिस्टेंट सीईओ और इकबाल पटेल अब असिस्टेंट सीओओ का पदभार सँभालते हुए कंपनी की रणनीतियों और विकास में नए विचार और दृष्टिकोण जोड़ेंगे। अब तक असिस्टेंट मैनेजर के रूप में कार्यरत उर्वशी वर्मा अपने चार वर्षों के अनुभव के साथ अब मैनेजर पीआर के रूप में अपनी अलग सोच और मेहनत से कंपनी में नई ऊर्जा और उमंग लाएँगी।
कंपनी का यह कदम उसके और उसके साथियों के बीच विश्वास और अपनेपन को और भी मजबूत करता है और यह दिखाता है कि एक सशक्त टीम ही किसी कंपनी की असली ताकत होती है। यह कंपनी का वह नजरिया है, जो हर बार किसी भी अवसर को साधारण नहीं रहने देता और खुद के साथ टीम को हमेशा नई ऊँचाइयों तक ले जाता है। हर बार नए प्रयोगों और चुनौतियों को अपनाकर पीआर 24×7 एम्प्लॉयीज़ की अनोखी सोच और उनके जज़्बे को सलाम करता है और हम इस कंपनी के जज़्बे को सलाम करते हैं


