- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
मेदांता हॉस्पिटल इंदौर ने अत्याधुनिक 5G-सक्षम एंबुलेंस सेवा शुरू की
इंदौर, 14 अक्टूबर 2025: इमरजेंसी चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए मेदांता हॉस्पिटल इंदौर ने अत्याधुनिक 5G-सक्षम एंबुलेंस सेवा शुरू की है। रेड.हेल्थ और मेदांता हॉस्पिटल इंदौर के साझेदारी में अत्याधुनिक 5G-सक्षम एम्बुलेंस मेदांता हॉस्पिटल इंदौर में तैनात की जाएंगी, जो उन्नत टेलीमेडिसिन क्षमताओं और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस होंगी, और प्रशिक्षित चिकित्सा प्रोफेशनल्स द्वारा संचालित होंगी। यह एंबुलेंस गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उपचार प्रदान करेगी और उनकी लाइव मॉनिटरिंग की सुविधा देगी। इससे मरीज को जीवन बचाने का अधिक मौका मिलेगा और हॉस्पिटल पहुंचते ही उसे तुरंत आवश्यक उपचार दिया जा सकेगा। इस सुविधा का लाभ कभी भी 1068 पर कॉल करके लिया जा सकता है। 14 अक्टूबर 2025 को इस सहयोग की शुरुआत फ्लैग ऑफ समारोह से हुई, जिसमें डॉ. संजय गीद (मेडिकल डायरेक्टर, मेदांता हॉस्पिटल इंदौर), डॉ. रजनीश कछारा (डायरेक्टर, न्यूरोसाइंसेज, मेदांता हॉस्पिटल इंदौर) और डॉ. तौसीफ थंगलवाडी (सीओओ, रेड.हेल्थ) ने शिरकत की।
एंबुलेंस में ही शुरू होगा इलाज
इस अत्याधुनिक 5G एंबुलेंस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मरीज की स्थिति की जानकारी हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों को मिल जाएगी। एंबुलेंस 5G तकनीक से लैस है, जिससे डॉक्टर वीडियो कॉल के माध्यम से मरीज को देख सकेंगे और पैरामेडिकल स्टाफ को तुरंत निर्देश दे सकेंगे। साथ ही, मरीज की ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल जैसी महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स भी तुरंत डॉक्टरों तक पहुंच जाएंगी।
डॉ. संजय गीद, मेडिकल डायरेक्टर, मेदांता हॉस्पिटल इंदौर ने कहा, “मेदांता हॉस्पिटल का उद्देश्य इंदौरवासियों को त्वरित और उत्कृष्ट आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। यह सुविधा विशेष रूप से सड़क दुर्घटनाओं, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी आपात स्थितियों में कारगर साबित होगी, जहां हर सेकंड कीमती होता है। 5G एंबुलेंस से हमें मरीजों का डेटा वास्तविक समय में मिल जाता है, जिससे उपचार की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा सकती है।”
इसके साथ ही, डॉ. रजनीश कछारा, डायरेक्टर, न्यूरोसाइंसेज, मेदांता हॉस्पिटल इंदौर ने बताया, “मध्य प्रदेश में हर वर्ष लगभग 15 हजार लोगों की मौत सड़क हादसे में हो जाती है। इस तरह की सेवाओं से अब मरीज को एम्बुलेंस से ही उपचार मिलने लगेगा और बचने की संभावना बढेगीl मेदांता हॉस्पिटल में टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञता के समन्वय से आपातकालीन स्थितियों में मरीजों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है। हमारा यह नया कदम इंदौर में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देगा।”
इस पार्टनरशिप पर टिप्पणी करते हुए, रेड.हेल्थ के सीओओ डॉ. तौसीफ थंगलवाडी ने कहा, “हर आपात स्थिति में समय बहुत महत्वपूर्ण होता है, और हमारी साझेदारी से यह सुनिश्चित होता है कि इंदौर के लोगों को समय पर और उत्तम आपातकालीन देखभाल मिले। 5G-सक्षम एम्बुलेंस के एकीकरण से वाहनों को मोबाइल आपातकालीन कक्ष में बदला जा सकता है, और रीयल-टाइम कनेक्टिविटी यह सुनिश्चित करती है कि जीवन बचाने के निर्णय तुरंत लिए जा सकते हैं, साथ ही विशेषज्ञ परामर्श टीम के मरीज तक पहुँचते ही उपलब्ध हो सकता है। हम इंदौर शहर में इस क्रांतिकारी आपातकालीन देखभाल मॉडल को लाने के लिए गर्वित हैं, जिसमें हर मिनट को प्राथमिकता दी जाती है।”
मेदांता हॉस्पिटल इंदौर में इन सेवाओं का लाभ किसी भी समय आपातकालीन नंबर 1068 पर कॉल कर प्राप्त किया जा सकता है। एंबुलेंस में अनुभवी मेडिकल विशेषज्ञ और लाइफ-सेविंग उपकरण उपलब्ध होंगे, ताकि मरीजों को हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही आवश्यक उपचार दिया जा सके।
मेदांता हॉस्पिटल इंदौर द्वारा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में यह नई पहल तकनीक, विशेषज्ञता और सेवा के उत्कृष्ट समन्वय का प्रतीक है, जिससे इंदौर और मध्य प्रदेश में स्वास्थ की नई परिभाषा तय की जा रही है।
यह होती है 5G एंबुलेंस
· 5G एंबुलेंस एक अत्याधुनिक मेडिकल वैन होती है, जो 5G इंटरनेट से जुड़ी होती है।
· हाई स्पीड कनेक्टिविटी: एंबुलेंस से हॉस्पिटल तक तुरंत वीडियो और डेटा ट्रांसफर।
· रियल टाइम वीडियो कॉल: डॉक्टर मरीज को एंबुलेंस में बैठे-बैठे लाइव देख सकते हैं।
· रीयल टाइम रिपोर्ट ट्रांसफर: ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल जैसी रिपोर्ट तुरंत डॉक्टर को मिलती हैं।
· सेंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम: बड़े शहरों में स्थित विशेषज्ञ डॉक्टर भी मरीज की स्थिति पर नजर रखते हैं।
· प्रारंभिक इलाज की सुविधा: हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही इलाज शुरू हो जाता है, जिससे समय की बचत होती है और मरीज को जल्दी राहत मिलती है।
इस नई 5G एंबुलेंस के साथ, मेदांता हॉस्पिटल इंदौर ने इंदौर में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को एक नया आयाम दिया है, जिससे मरीजों के बचने की दर में सुधार होने की उम्मीद है।


