- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
हरियाली अमावस्या के विशेष उपाय
डॉ श्रद्धा सोनी
वैदिक ज्योतिषाचार्य
1 अगस्त हरियाली अमावस्या के विशेष उपाय
सर्पदोष, शनि की दशा और पितृपीड़ा से बचाव के लिए हरियाली अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जल और पुष्प चढ़ाएं।
*. हरियाली अमावस्या पर भगवान शिव को काले तिल चढ़ाने चाहिए और इनका जल अभिषेक करें इससे आने वाली सब परेशानियां दूर हो जाती है।
- हरियाली अमावस्या के दिन सूर्यास्त होने के बाद खीर बनाकर भगवान शिव को भोग लगाएं और गरीबों में बांटे।
- हरियाली अमावस्या पर रात को लघु महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से समस्त रोग नष्ट हो जाते हैं।
- मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शाम के समय घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं ऐसा करने से दरिद्रता भाग जाती है।
*इस दिन भूखे को भोजन खिलाएं और गरीब को दान जरूर करें।
- इस दिन शाम के समय तुलसी के पास दीपक जरुर जलाएं।
*. आटे की गोलियां बनाकर नदी या तालाब पर जाकर मछलियों को डालें।
- हरियाली अमावस्या के दिन एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। वृक्ष का चुनाव आप इच्छित फल के अनुसार कर सकते हैं।
संतान प्राप्ति के लिए- पीपल, नीम,गुड़हल, बिल्व, नागकेसर, अश्वगन्धा
धन की प्राप्ति के लिए- तुलसी, आँवला, केल, बिल्वपत्र
बुद्धि की प्राप्ति के लिए-आंकड़ा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी, तुलसी
सुख प्राप्ति के लिए-नीम, कदम्ब, धनी छायादार वृक्ष लगाएं
सौभाग्य की प्राप्ति के लिए-अशोक, अर्जुन, नारियल, बड़ का पेड़
निरोग रहने के लिए- ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आँवला, सूरजमुखी, तुलसी
उपाय अपने मिलने वालों को जरूर बताएं


