- ‘Yeh Prem Mol Liya’ wins BIG at the box office; positive word of mouth sets up Saturday growth
- Manoj Bajpayee Makes a Rather Interesting Revelation About Ashutosh Rana on Netflix’s The Great Indian Kapil Show
- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
औषधीय गुणों से युक्त जामुन का पौधा रोपकर मनाया हरियाली अमावस्या
जामुन के सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है
कसैला गुण होने से शुगर के मरीज़ों को लाभकारी होकर त्वचा के कील-मुँहासों को दूर करने में सक्षम है जामुन
आर्द्रा नक्षत्र में जामुन के पके फल के सेवन से दूर होते हैं अनेक शारीरिक विकार
इन्दौर। एडवांस्ड आयुष वेलनेस सेन्टर, ग्रेटर ब्रजेश्वरी, पिपलियाहाना स्थित प्राकृतिक चिकित्सा उद्यान में जामुन का पौधा रोपकर हरियाली अमावस्या मनाया गया। हरियाली अमावस्या पर्व जीवन में पर्यावरण के महत्व को भी दर्शाता है, इस पर्व पर वृक्षारोपण करने से जीवन के सारे कष्ट दोष दूर हो जाते हैं व सुख-समृद्धि का आगमन होता है। प्राकृतिक चिकित्सा उद्यान में लगे अन्य औषधीय फलों में आँवला, अमरूद, आम, केला, तुलसी सहित अन्य औषधीय गुणों से युक्त पौधे रोपे गये हैं, जिनमें फल लगना चालू हो गये हैं।
हरियाली उत्सव मनाते हुए प्राकृतिक चिकित्सा उद्यान में औषधीय गुणों से युक्त जामुन का पौधा रोपकर केन्द्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य डाॅ. ए.के. द्विवेदी ने बताया कि, जामुन एक ऐसा पौधा है, जिसकी छाल, पत्ती व फल तीनों तत्व बीमारी के इलाज में काम आते हैं।
आधुनिक जीवनशैली व अनियमित खान-पान से डायबिटीज के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। वे आधुनिक दवाइयों का सेवन कर डायबिटीज को नियंत्रित करते हैं। आपने बताया कि, जामुन एक ऐसा फल है जो डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी उपयोगी है। जामुन का फल, पत्तियाँ व छाल भी काफी हद तक रोगियों में डायबिटीज को नियंत्रित करने का कार्य करती हैं।
डाॅ. द्विवेदी ने बताया कि, जामुन एक रसीला फल है जिसे खाने के बाद प्यास कम लगती है, स्किन को हाइड्रेट रखता है। जामुन में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, विटामिन सी और भरपूर मात्रा में विटामिन बी जैसे थियामिन, राइबोफ्लेविन, फॉलिक एसिड, नियासिन, विटामिन बी6 आदि पाए जाते हैं। जामुन के सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, वजन घटाने में मददगार है, श्वास सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। कसैले गुण होने के कारण त्वचा से कील-मुहांसों को दूर कर सकता है। पोटैशियम की मात्रा भरपूर होने से दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जामुन में मैलिक एसिड, टैनिन, गैलिक एसिड, ऑक्सालिक एसिड और बेट्यूलिक एसिड की मौजूदगी के कारण हमारे शरीर को संक्रमण मुक्त करने में मदद करता है।
इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग के पूर्व प्रेस अधिकारी डाॅ. भूपेन्द्र गौतम, राकेश यादव, दीपक उपाध्याय, डाॅ. विवेक शर्मा, डाॅ. जितेन्द्र कुमार पुरी, विनय पाण्डेय आदि उपस्थित रहकर इनके औषधीय गुणों के बारे में जाना।


