- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हार्पिक ने पूरे किए अपने 100 साल, भारत में सफाई और डिसइनफेक्शन के महत्व पर डाल रहा है प्रकाश
हार्पिक ने अक्षय कुमार के साथ लॉन्च किए दो नए विज्ञापन
पिछले 100 वर्षों से, हार्पिक पूरी दुनिया को सफाई और स्वच्छता समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। भारत में टॉयलेट सफाई श्रेणी में अग्रणी होने के नाते, हार्पिक दशकों से भारतीय घरों में सफाई और स्वच्छता का नेतृत्व कर रहा है।
हार्पिक टॉयलेट क्लीनर और हार्पिक बाथरूम क्लीनर दोनों का परीक्षण अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त स्वतंत्र प्रयोगशालाओं द्वारा किया गया है और यह पाया गया है कि बिना पानी में मिलाय यह 99.9 प्रतिशत किटाणुओं और कोविड-19 वायरस को प्रभावी ढंग से मारने में सक्षम हैं।
अपने नए ब्रांड विज्ञापन, ‘साफ नहीं स्वच्छ’ के साथ हार्पिक अपने परिवार को स्वस्थ व खुशहाल रखने के लिए घरों में टॉयलेट और बाथरूम की बेहतर सफाई और डिसइनफेक्शन की आवश्यकता के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करता है।

सुखलीन अनेजा, सीएमओ और मार्केटिंग डायरेक्टर, RB हाईजीन, साउथ एशिया ने कहा, “पिछले 100 सालों से, हार्पिक पूरी दुनिया में सफाई और स्वच्छता समाधान उपलब्ध कराने में चैम्पियन रहा है। इसके संवाद व्यवहार में परिवर्तन लाने पर केंद्रित रहे हैं। हमारे नए ‘साफ नहीं स्वच्छ’ विज्ञापन के साथ, हम चाहते हैं कि उपभोक्ता घरों में अपने प्रियजनों को सुरक्षित रखने के लिए बेहतरीन डिसइनफेक्शन को अपनाएं।”
हार्पिक की टॉयलेट और बाथरूम क्लीनर्स की रेंज न केवल बेहतर सफाई और स्वच्छता प्रदान करती है बल्कि इन्हें कोविड-19 वायरस को मारने में भी प्रभावी पाया गया है। आम तौर पर उपयोग किए जाने वाले डिटर्जेंट्स की तुलना में हार्पिक प्रोडक्ट्स में कम पानी का उपयोग होता है।”

अक्षय कुमार, अभिनेता, ब्रांड अंबेस्डर ने कहा, “हार्पिक के साथ जुड़ने से मुझे भारतीय दर्शकों तक पहुंचने और उन्हें बेहतर स्वच्छता और सफाई की आवश्यकता के बारे में शिक्षित करने में मदद मिली है। मौजूदा महामारी के दौरान, हर कोई हाथ धोने का ध्यान रख रहा है, लेकिन फर्श व सतह और टॉयलेट्स व बाथरूम्स को डिसइनफेक्ट करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जहां बीमारी फैलाने वाले किटाणु हो सकते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि यह विज्ञापन उपभोक्ताओं को अपने बाथरूम्स और टॉयलेट्स को न केवल साफ रखने बल्कि डिसइनफेक्ट करने का संदेश देगा, जो संक्रमण को फैलने से रोकेगा।”

डा. स्कंद सक्सेना, डायरेक्टर आरएंडडी, RB हाईजीन, साउथ एशिया ने कहा, “हार्पिक ऐसे बेहतर समाधान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो टॉयलेट्स और बाथरूम्स को प्रभावी तरीके से साफ और डिसइनफेक्ट करते हैं। हार्पिक टॉयलेट क्लीनर और हार्पिक बाथरूम क्लीनर दोनों ने वैज्ञानिक तरीके से यह साबित किया है कि जब इनको बिना पानी में मिलाए इस्तेमाल किया जाए तो यह सफलतापूर्वक कोविड-19 वायरस को मारते हैं। इस तरह से यह उत्पाद इस कठिन समय में घरों और परिवारों को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
हार्पिक विज्ञापन फिल्म का निर्माण हावास मीडिया (Havas Media) द्वारा किया गया है।


