- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विघ्नहर्ता गणेश में आएंगे हर्ष वशिष्ठ और सिद्धार्थ वासुदेव
मुंबई : आज के दौर में एक्टर्स ऐसे रोल की तलाश में रहते हैं, जो उन्हें पेशेवर और व्यक्तिगत तौर पर आगे बढ़ने में मदद करें। इसीलिए कलाकार आज रोल की लंबाई नहीं बल्कि उसकी गुणवत्ता देखते हैं।
इसके सबसे बढ़िया उदाहरण हैं हर्ष वशिष्ठ और सिद्धार्थ वासुदेव! दोनों कलाकार इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं, जो अब सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस समय इस शो के ट्रैक में दर्शक देखेंगे कि कैसे गुहराज एक लकड़हारे के रूप में जन्म लेते हैं और फिर वे सत्यनारायण की कथा होते देखते हैं।
हर्ष वशिष्ठ और सिद्धार्थ वासुदेव एक दशक से ज्यादा समय से इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने जो भी रोल किए हैं, उनमें दर्शकों को प्रभावित किया है। हर्ष वशिष्ठ इसमें चंद्रधर के रोल में नजर आएंगे, जो भगवान शिव के भक्त होते हैं।
यह कथा उस प्रसंग से शुरू होती है, जहां भगवान शिव की पुत्री मनसादेवी चंद्रधर को अपना भक्त बनाने का प्रयास करती हैं क्योंकि वो देवी बनना चाहती हैं। दूसरी ओर, सिद्धार्थ हुंड का रोल निभाएंगे, जो भगवान शिव की पुत्री अशोकसुंदरी का अपहरण करता है।
हर्ष वशिष्ठ कहते हैं, “जब भी मैं कोई रोल चुनता हूं तो मैं इसकी लंबाई नहीं, बल्कि कहानी में उस किरदार का महत्व देखता हूं और मुझे चंद्रधर के रोल में भी यही खासियत लगी। इससे पहले भी मैं विघ्नहर्ता गणेश के डायरेक्टर के साथ काम कर चुका हूं, इसलिए मुझे शूटिंग के दौरान बड़ा सहज लगा। इस शो के डायरेक्टर और टीम के बाकी टेक्निकल सदस्यों ने महसूस किया कि चंद्रधर का किरदार बड़ा महत्वपूर्ण है और उनकी भक्ति बहुत गहरी है जिससे दर्शक जुड़ जाएंगे।“
दूसरी ओर, सिद्धार्थ ने अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा, “मैं लंबे समय से इंडस्ट्री में हूं और मेरा मानना है कि मैंने जो भी रोल किए हैं, उससे मुझे एक एक्टर के रूप में अपना विकास करने में मदद मिली है। जब मुझे यह किरदार सुनाया गया, तो मैंने तुरंत हां कह दी क्योंकि मुझे यह किरदार बड़ा दिलचस्प लगा। पूर्व में मैं इस डायरेक्टर और प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर चुका हूं इसलिए मुझे पता था कि सेट पर काम करना बिल्कुल घर जैसा सुरक्षित होगा। इसके अलावा लॉकडाउन के बाद मैं अपने काम के रूटीन में भी लौटना चाहता था।“


