- विधात्री बंदी ने ‘फ्रेंड्स’ स्टार जेनिफर एनिस्टन के सामने परफॉर्म करने का अनुभव किया याद, अपनी बैच की एकमात्र भारतीय छात्रा थीं
- रियल ने ‘रियल ग्रीटिंग्स’ के साथ इस रक्षाबंधन भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाया
- Some Heroes Are Born; Some Are Trained… And Some, Kidnapped!
- इस रविवार C21 मॉल एक शानदार BGMI एरिना में बदल जाएगा, क्योंकि क्राफ्टन इंडिया का हॉट ड्रॉप इवेंट इंदौर आ रहा है।
- डांसिंग स्टार पुष्कर जोग ‘हाय रे हाय’ में अपने स्वैग और हाई-वोल्टेज एनर्जी के साथ लौटे
द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड अनिल कपूर के साथ लीजिए झकास एंटरटेनमेंट का मजा!
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो द कपिल शर्मा शो, अगले साल की एक झकास शुरुआत करने जा रहा है, जहां मिस्टर इंडिया यानी कि अनिल कपूर अपनी फिल्म ‘एके वर्सेज़ एके’ को प्रमोट करने इस शो में आएंगे।
इस मंझे हुए कलाकार ने अपने लंबे सफर के दौरान पर्दे पर कई मशहूर किरदार निभाकर दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है।
यह एक्टर अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए मशहूर हैं और इस मौके पर वो अपने विचित्र आउटफिट में कुछ लोकप्रिय गानों पर कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, और कीकू शारदा के साथ झूमते नजर आएंगे। अ
पने चुटीले सवालों के लिए मशहूर कपिल शर्मा ने इस एक्टर से उनके अनुभव के बारे में जानना चाहा, जिसके बाद मिस्टर कपूर ने अपनी जिंदगी की कुछ घटनाओं के बारे में बताया। इस एपिसोड में दर्शकों को भी एक ट्रीट मिलेगी, जहां मस्ती भरे एक्ट्स, दिलचस्प खुलासे, रोचक चर्चाएं और कई झकास पल देखने को मिलेंगे।


